ब्रेकिंग
विदेश दौरे से लौटते ही एक्शन में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ की साढ़े तीन घंटे से... दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा निर्देश, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने क... जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों का आतंकवाद के खिलाफ कड़ा प्रहार, इस साल अब तक विभिन्न मुठभेड़ों में 15 ... बिहार के किशनगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, शादी से तीन दिन पहले मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर ख... तमिलनाडु के मदुरै में तनिष्क शोरूम में हुई करोड़ों की सनसनीखेज चोरी, यूट्यूबर और बाइक टैक्सी चालक एस... महाराष्ट्र सरकार ने अधिसूचित किए नए वेतन नियम, 5 नवंबर 2026 से पूरे राज्य में लागू हुए नए प्रावधान उत्तराखंड के रामनगर वन प्रभाग में खौफनाक वारदात, चलती बाइक पर सवार महिला को बाघ ने जबड़े में दबोचकर ... उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बोरे के अंदर ... बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, सुप्रिया सिनेमा रोड स्थित सेनको गोल्ड शोरूम में 30 कर... हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, कार के 500 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की...
देश

मोदी सरकार ने कबाड़ से 40 करोड़ रुपये कमाए, आठ लाख वर्गफुट जगह खाली हुई

नई दिल्ली। आपदा को अवसर में कैसे बदलना है, ये मोदी सरकार बखूबी जानती है। कोरोना काल में यह सबने देखा। अब मोदी सरकार ने कबाड़ से ही करोड़ों रुपये का जुगाड़ कर एक बार फिर इस बात को साबित कर दिया है। कबाड़ बेचने से केंद्र सरकार को 40 करोड़ रुपये मिले हैं, और करीब आठ लाख वर्ग फुट जगह खाली हुई है।

जी हां, कबाड़ बेचकर 40 करोड़ रुपये का जुगाड़ किया गया है। सफाई और जगह को खाली कराने का यह अभियान दो अक्टूबर को छेड़ा गया था और यह 31 अक्टूबर तक चला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने करीब एक महीने चले अभियान के बाद यह जानकारी दी है

जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान 15,23,464 फाइलों को देखा गया। इनमें से 13,73,204 फाइलें उपयोगी पाई गईं। बाकी फाइलें नष्ट कर दी गईं या उन्हें रद्दी में बेच दिया गया। इस दौरान 3,28,234 जन शिकायतों को भी देखा-सुना गया। इनमें से 2,91,692 का निवारण किया गया। इसी दौरान 834 में से 685 नियमों का सरलीकरण किया गया। ये कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर व्यवस्था को सरल और सुचारु बनाने की योजना के तहत किए गए। इससे जन साधारण और सरकारी व्यवस्था, दोनों को लाभ होगा।

मंत्री के अनुसार, लंबित मामलों के निपटारे का खास अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों पर चलाया गया है और अब इसी हफ्ते उन्‍हें एक प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इस रिपोर्ट में अभियान से जुड़े सभी पहलुओं से अवगत कराया जाएगा। कार्मिक मंत्रालय के अनुसार, मंत्री ने 2 अक्‍टूबर से 31 अक्‍टूबर के बीच प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (DAPRG) को नोडल विभाग बनाकर भारत सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों से लंबित मामलों को निपटाने का अभियान लांच किया था।

Related Articles

Back to top button