ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात; यहां जानें दिनभर का कार्यक्रम

ग्लासगो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन है। आझ पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) स्काटलैंड में चल रहे COP26 शिखर सम्मेलन के दूसरे और आखिरी दिन भारत की ओर से जलवायु कार्रवाई की एजेंडे(climate action agenda) पर औपचारिक रिपोर्ट पेश करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्काटलैंड के ग्लासगो में यूक्रेन, नेपाल, इजरायल, स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, मलावी के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। वह माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात करेंगे।आइए जानते हैं कि आज पीएम नरेंद्र मोदी का दिनभर का पूरा कार्यक्रम क्या है-

पीएम मोदी का आज का कार्यक्रम:

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज भारत की ओर से जलवायु कार्रवाई की एजेंडे(climate action agenda) पर औपचारिक रिपोर्ट पेश करेंगे। इसमें भारत की ओर किए गए प्रयासों और उसके सकारात्मक परिणामों के बारे मे बताएंगे।

– भारतीय समयानुसार मोदी दोपहर दो बजे COP-26 के द्वीपीय राज्यों(insular states) के लिए आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना(disaster resistant infrastructure) का शुभारंभ करेंगे। दोपहर दो बजकर 40 मिनट से शाम 6 बजे तक अलग-अलग देश के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे।

– इन द्वीपक्षीय मीटिंग के दौरान पीएम मोदी स्विट्जरलैंड, फिनलैंड, इजराइल, मलावी, नेपाल, यूक्रेन, जापान, अर्जेंटीना से चर्चा करेंगे।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से भी मुलाकात करेंगे।

– शाम 7.45 बजे से लेकर रात 9.45 बजे तक वह लीडर स्तर के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

– इसके बाद रात करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लिए उड़ान भरेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताई चिंता

एक नवंबर को COP26 सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने कार्रवाई और एकजुटता-महत्वपूर्ण दशक (Action and Solidarity-The Critical Decade) विषय पर अपनी बात रखी थी। इसमें मोदी ने कहा था कि एडाप्टेशन के महत्वपूर्ण मुद्दे पर मुझे अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर देने के लिए My Friend बोरिस, Thank You! वैश्विक Climate डिबेट में Adaptation को उतना महत्त्व नहीं मिला है जितना Mitigation को। यह उन विकासशील देशों के साथ अन्याय है, जो climate change से अधिक प्रभावित हैं।

Related Articles

Back to top button