ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
मनोरंजन

Huma Qureshi ने लीक कर दी सोनाक्षी सिन्हा की पर्सनल फोटो, एक्ट्रेस ने खुलेआम दी लीगल नोटिस भेजने की धमकी

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को लीगल नोटिस भेजने की धमकी दी है, वो भी खुलेआम। ये मामला एक फोटो से जुड़ा है जिसे हुमा कुरैशी ने सोनाक्षी से बिना पूछे अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया। बस उसके बाद क्या था, ये देखकर सोनाक्षी भी भड़क गईं और उन्होंने भी हुमा कुरैशी को सोशल मीडिया के जरिए ही ये धमकी डाली कि ऐसा करने के लिए वो उन्हें लीगल नोटिस भेज रही हैं.. लेकिन, लेकिन, लेकिन ये सब मज़ाक में हुआ है…तो कृप्या इसे ज्यादा सीरियसली न लें।

दरअसल, हुआ यूं कि हैलोईन के मौके पर हुमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस का चेहरा नज़र नहीं आ रहा है, क्योंकि उनके चेहरे पर डरावना मास्क लगा हुआ है। इस फोटो को शेयर करते हुए हुमा ने कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी हैलोईन…बीती रात की तस्वीर’। इस फोटो को देखकर लोगों को लग रहा था कि ये हुमा की फोटो है पर सोनाक्षी के एक कमेंट ने ये साफ कर दिया कि ये फोटो हुमा की नहीं बल्कि उनकी है। इस फोटो पर कमेंट करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, ‘एक्सक्यूज मी… मेरी फोटो मेरी बिना इजाजत के क्यों पोस्ट कर रही हो? और अपनी बताकर फैला रही हो’।

इस फोटो पर सोनाक्षी के अलावा ट्विंकल खन्ना ने भी कमेंट किया है, हालांकि उन्होंने दिल बनाया है। लेकिन सोनाक्षी के इस कमेंट का हुमा के भाई साकिब ने जवाब दिया है। साकिब ने रिप्लाई करते हुए लिखा ‘यहां भी चीटिंग’ जिसके जवाब में फिर से सोनाक्षी ने लिखा, ‘ये चाहती है कि लोग इससे बोलें कि ये कितनी प्यारी है, इसलिए ये मेरी फोटो का इस्तेमाल कर रही है..साकिब समझाओ इसे’।

jagran

इसके अलाव सोनाक्षी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी हुमा की पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा है ‘तारीफें पाने के लिए मेरी फोटो को अपना बातकर पोस्ट करना बंद करो…लीगल नोटिस भेज रही हूं’।

jagran

Related Articles

Back to top button