ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

कोरोना टीकाकरण में पिछड़े जिलों की समीक्षा करेंगे पीएम मोदी, राज्यों के सीएम भी रहेंगे मौजूद

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटने के बाद आज देश में कोरोना टीकाकरण में पिछड़ने वाले जिलों के हालात की समीक्षा करेंगे। देश में 13 राज्यों के 48 जिले ऐसे हैं, जिनमें कोरोना टीकाकरण की पहली डोज 50 प्रतिशत तक नहीं पहुंच पाई है। प्रधानमंत्री बुधवार को इन जिलों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर कम टीकाकरण के कारणों की समीक्षा करेंगे। बैठक में संबंधित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद होंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार इस बैठक में उन जिलों को शामिल किया जाएगा जहां 50 प्रतिशत से कम लोगों को कोरोना के टीकों की पहली डोज लगी है और दूसरी डोज भी बहुत कम लोगों को लगी है। बैठक में प्रधानमंत्री इन सभी जिलों में कम टीकाकरण के कारणों की समीक्षा के साथ-साथ इससे निपटने के लिए किए जा रहे उपायों पर भी चर्चा करेंगे।

इन जिलों में दिल्ली का उत्तर पश्चिम जिला, हरियाणा का नूह, बिहार का अररिया और छत्तीसगढ़ का नारायणपुर शामिल है। साथ ही इसमें झारखंड के नौ जिले पाकुड़, साहेबगंज, गढ़वा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, गिरिडीह, लातेहार, गोड्डा और गुमला शामिल हैं। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के छह-छह, मणिपुर और नगालैंड के आठ-आठ, मेघालय के चार और तमिलनाडु, मिजोरम व असम के एक-एक जिले शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button