ब्रेकिंग
Physical Intelligence in India: भारत में आई नई तकनीक, MEIL और Analog की साझेदारी से बदलेगा इंफ्रास्ट... Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर पुलिस पर उठे सवाल, हत्या के नामजद आरोपी अधिकारी को मिली नई जिम्मेदार... Voter List Revision: मतदाता सूची के पुनरीक्षण (SIR) पर मौलाना अरशद मदनी ने जताई चिंता, प्रक्रिया पर ... Karnataka High Court: वकील के साथ मारपीट करने वाली महिला PSI पर कोर्ट सख्त, लगाया 1 लाख का जुर्माना Supaul News: बिहार के सुपौल में मानवता शर्मसार, 1 साल तक कमरे में बंद रही नाबालिग बच्ची; मां को बेचन... Supreme Court PIL: डिजिटल कंटेंट के लिए रेगुलेटरी सिस्टम की मांग, '₹370 की बिरयानी' विवाद पर सुप्रीम... CM Dr. Mohan Yadav in Seoni: सिवनी को मिली 494 करोड़ की सौगात, सीएम यादव ने बांटे कोदो-कुटकी बोनस Jaunpur News: दूल्हा आजाद बिंद हत्याकांड के एक लाख के इनामी आरोपी भोले राजभर ने किया सरेंडर Monsoon Update: 'अल नीनो' के खतरे पर पीएम मोदी सख्त, राज्यों को पानी बचाने और आपदा प्रबंधन के लिए कि... Delhi Green Drive Portal: दिल्ली को 'ग्रीन और क्लीन' बनाने की बड़ी पहल, CM रेखा गुप्ता ने किया पोर्टल...
देश

बैन के बावजूद दिल्ली-NCR में जमकर फोड़े गए पटाखे, जहरीली हुई हवा; AQI पहुंचा 400 के पार

नई दिल्ली/नोएडा/गुरुग्राम। प्रतिबधों के बाजवूद दीवाली की पूरी रात जमकर पटाखे फोड़े गए, जिसका असर शुक्रवार सुबह से दिखाई दे रहा है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के शहरों में भी सुबह  से ही दमघोंटू धुंध (स्माग) छाई हुई है, जिसके चलते जहरीली हवा अपना असर दिखा रही है। आलम यह है कि स्माग के कारण लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक है। स्थिति यह है कि इंडिया गेट और राष्‍ट्रपति भवन की इमारतें प्रदूषण के धुएं में नजर नहीं आ रही हैं। उधर, प्रदूषण की निगरानी करने वाली पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की संस्था सफर (SAFAR- इंडिया सिस्टम आफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च) के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण बहुत खराब स्तर में पहुंच गया है। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जनपथ में जहां शुक्रवार सुबह पीएम 2.5 का स्तर 655.07 पर पहुंच गया तो समूची दिल्ली का वायु गुणवत्ता सतर 446 के साथ गंभीर श्रेणी में है।

आंखों में जलन की शिकायत

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह से छाए स्माग के कारण के कुछ हिस्सों में विजिबिलिटी में काफी कमी देखने को मिली है। इसके  साथ ही वायुमंडल में प्रदूषकों के बढ़ने के कारण लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें झेलनी पड़ीं। बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न इलाकों में बेहद कम संख्या में मार्निंग वाक के लिए निकले लोगों ने आंखों में जलन की शिकायत की है। कुछ लोगों ने सांस लेने में भी शिकायत की है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को सांस लेने में दिक्कत पेश आ रही है।

बाहर ही नहीं, घर पर में प्रदूषण

दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक स्तर पर वायु प्रदूषण पहुंच चुका है। ज्यादातर इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर 400 के पार है। ऐसे में घर के भीतर भी लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। विशेषज्ञ पहले ही चेता चुके हैं कि प्रदूषण सिर्फ बाहर ही नहीं, बल्कि घर के अंदर भी होता है। ऐसे में लोगों को पानी का अधिक सेवन शुरू कर देना चाहिए। कम से कम एक शख्स को 10-12 गिलास पानी पीना शुरू कर देना चाहिए। इससे वायु प्रदूषण से लड़ाई कुछ आसान होती है।

गौरतलब है कि एक जनवरी 2022 तक पटाखों पर पूरी तरह से प्रतिबंध के बावजूद दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, पलवल और सोनीपत समेत एनसीआर के सभी शहरों में बृहस्पतिवार शाम से लेकर तड़के 4 बजे तक जमकर पटाखे फोड़े गए। इस वजह से शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (Air Quality Index) खतरनाक स्थिति में पहुंच गया। इसके कारण दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने गले में खराश और आंखों से पानी आने की शिकायतें कीं गईं।

Related Articles

Back to top button