ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

देश के 8 राज्यों में जारी है पूर्ण लाकडाउन, कई राज्‍यों में हटाई गईं पाबंदियां; जानें- अपने राज्‍य का हाल

नई दिल्ली। देश भर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। इसके बावजूद अभी देश के कई राज्यों में पूर्ण लाकडाउन तो कई में ढील के साथ आंशिक लॉकडाउन जैसी स्थित जारी है। असम में 18 अगस्त से नाईट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। वहीं महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में अभी रविवार को पूर्ण लाकडाउन जारी है। दोनों राज्यों में कुछ प्रतिबंधों में ढील दी गई है और माल, रेस्तरां, जिम, सैलून और स्पा को फिर से खोलने की अनुमति मिल गई है।

देश के आठ राज्यों में अभी भी लॉकडाउन जैसी सख्त पाबंदियां जारी हैं। ये राज्य हैं पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी। शेष 23 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन जारी हैं। 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मामलों में कमी को देखते हुए आंशिक लॉकडाउन लागू है। ये हैं- कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा और गुजरात।

18 अगस्त से असम में नाईट कर्फ्यू

असम सरकार ने मौजूदा SOP (Standard operating procedure) में बदलाव किए हैं जो 18 अगस्त से अगले आदेश तक लागू होंगे। इसके तहत अब यहां रात 7 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। साथ ही राज्य के जिन इलाकों में 7 दिनों के भीतर दस से अधिक संक्रमण के मामले मिलेंगे वह कंटेमेंट जोन घोषित किया जाएगा और यहां जरूरी गतिविधियों को छोड़ सख्त प्रतिबंध लागू होंगे।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया अलर्ट

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में धीरे-धीरे प्रतिबंधों को हटाया जा रहा है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र की जनता को चेतावनी दी और कहा कि दवाओं और वैक्सीन उपलब्ध हैं, लेकिन आक्सीजन की अब भी कमी है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘हम आक्सीजन की उपलब्धता के आधार पर पाबंदियों में ढील दे रहे हैं। यदि तीसरी लहर की आशंका के कारण आक्सीजन की उपलब्धता कम जान पड़ी, तो राज्य में फिर से लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि लाकडाउन से बचने के लिए लोगों को कोरोना गाइडलाइंस का सख्‍ती से पालन करना चाहिए

नगालैंड में अनलॉक का चौथा चरण

नगालैंड में अनलॉक का चौथा चरण जारी है। इसमें दुकानों को अधिक देर तक खोलने और कम क्षमता के साथ बसों के संचालन की अनुमति दी जा रही है। राज्य में पहले चरण का अनलॉक 1 से 7 जुलाई, दूसरा चरण 8-17 जुलाई, तीसरा चरण 18 जुलाई से प्रभावी हुआ। इसके बाद चौथा चरण 1 अगस्त से जारी है। इसमें दुकानों को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक, 12 घंटों के लिए खोलने की अनुमति दी गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी देश भर के कोरोना संक्रमण डाटा के अनुसार नए मामलों व सक्रिय मामलों के आंकड़ों में कमी दर्ज हुई है। एक दिन में भारत में 25,166 नए संक्रमितों की पहचान की गई और 437 नए संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। वहीं सक्रिय मामले भी कम होकर 3,69,846 हो गए हैं जो 146 दिनों का सबसे कम आंकड़ा है।

Related Articles

Back to top button