ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

दहशत से पलायन करने को मजबूर कई हिन्दू परिवार, लगाए “मकान बिकाऊ है” के पोस्टर

फर्रुखाबाद: यूपी के फर्रुखाबाद में धर्म विशेष के लोगों से परेशान होकर 8 परिवार अपना घर बेचने के लिए मजबूर हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि दबंग आए दिन उनके साथ मारपीट करते हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे दुखी होकर आठों परिवारों ने अपने घरों के आगे ‘मकान बिकाऊ है’ के बैनर लगा दिए हैं। उनका कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। इससे वह मकान बेचकर दूसरी जगह रहेंगे।

ताजा मामला फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव पतौंजा का है। प्रधान अजय ने 8 अगस्त को इसकी शिकायत थाना पुलिस से की थी।गांव में मानसिंह यादव, रामसिंह यादव, फतेहचंद्र गुप्ता, अमर सिंह, करन सिंह, विष्णु दयाल दिवकार, संतोष गुप्ता व विदेश गुप्ता गांव में रह रहे दूसरे समुदाय के दबंगों से परेशान हैं। धर्म विशेष के लोगों से परेशान होकर आठों परिवारों ने अपने घरों पर ‘मकान बिकाऊ हैं’ के बैनर लगा दिए हैं। गांव में 8 दिन पूर्व हुए 2 समुदायों के बीच में हुए बवाल को लेकर गांव में हिन्दू परिवारों में दहशत का माहौल है। इससे पूर्व भी इन दहशतगर्दो ने गांव के एक हिन्दू परिवार की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की, जिसका मुकदमा न्यायालय में लंबित है। वह परिवार भी कई महीने पूर्व गांव से पलायन कर चुका है। इस गांव से करीब 1 दर्जन परिवार पलायन कर चुके हैं। 

दहशतगर्दो के हौंसले इतने बुलन्द हैं कि किसी के भी घर मे घुस कर बहन बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगते है। बहन बेटियों का गांव से निकलना मुश्किल हो जाता है और धमकाने लगते है कि गांव में हम लोगों का बाहुल्य ज्यादा है। तुम लोग कुछ नहीं कर पाओगे। इन लोगों की पहुंच इतनी है कि पुलिस भी इनका कुछ नहीं कर पाती है। गांव के सभी हिन्दू परिवारों का आरोप है ये लोग मुस्लिम धर्म गुरुओं के आदेश पर सभी पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाब बनाते है।

जब इस मामले में सीओ शोएब आलम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि 8 तारीख को तहरीर दी गई थी और मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। लेकिन कार्रवाई क्यों नहीं यह जांच का विषय है। विधायक नागेंद्र सिंह से बात की तो उन्होंने बताया धर्म विशेष के लोग आए दिन महिलाओं को छेड़ते हैं और लोगों से लोगों से मारपीट करते हैं। जिससे 8 परिवार पलायन करने को मजबूर हैं। जिन्होंने अपने घर के आगे मकान बिकाऊ है कि बैनर लगा दिए थे। जिसके बाद उन्हें समझाकर वैनरो को उतरवा दिया गया है। देखने वाली बात यह है कि 8 दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ना ही पीड़ितों की कोई मदद की गई जब मामला मीडिया में आया उसके बाद पुलिस मामले को दबाने में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button