ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

छठ पूजा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात होंगी महिला बल

भिलाई। छठ पर्व पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल तालाबों में तैनात रहेगी। दीप पर्व पर गृहमंत्री ने रिसाली निगम को एक करोड़ 34 लाख 86 हजार की सौगात दी। बुधवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री ने विजय चौक में जैतखाम में पूजा अर्चना की। वहीं शीतला नगर तालाब के बगल में 49 लाख का उद्यान और मस्जिद के सामने 35 लाख की लागत से उद्यान निर्माण के लिए भूमिपूजन किया।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली बस्ती में एक लाख की लागत से मंच बनाने नारियल तोड़ा। इस अवसर पर गृहमंत्री ने कहा कि महज डेढ़ वर्ष में करोड़ों कार्य हुए है। इस क्षेत्र में विकास के नाम पर कभी पैसे की कमी नहीं होने देंगे। भूमिपूजन से पहले उन्होंने निर्माणधीन 30 बिस्तर अस्पताल व एक करोड़ की लागत से उद्यान व अस्थाई कालेज भवन का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भ्रमण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जितेन्द्र साहू, जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, मुकुंद भाऊ, केशव बंछोर, राजेन्द्र रजक, जहीर खान, आयुक्त आशीष देवांगन आदि उपस्थित थे।

गृहमंत्री ने नेवई डेम और शीतला तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि तालाब तट में बड़ी संख्या में महिलाए जल देने घाट पहुंचती है। ऐसे समय पर सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ने आयुक्त आशीष देवांगन को निर्देश दिए कि ओवर ब्रिज मरोदा से मुड़कर बीआरपी रोड मार्ग खतरनाक है। आए दिन लोग नाली में गिर जाते है। मंत्री ने तीन लाख स्वीकृत करते हुए तत्काल नाली पर स्लैब ढालने के निर्देश दिए।

Related Articles

Back to top button