ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

प्रदेश में 10 हजार से अधिक लोगों की कोरोना सैंपलिंग में मिले 27 मरीज

रायपुर। दीपावली के बाद कोरोना सैंपलिंग की संख्या बढ़ते ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। शनिवार को 10 हजार 264 सैंपल जांच में 27 कोरोना मरीज मिले हैं। बता दें कि इससे पहले पिछले दो दिनों में सिर्फ 9,677 सैंपल जांचे गए हैं।
इसमें चार नवंबर के दिन जांचे गए कुल 4,849 सैंपल में 8 मरीज मिले थे। पांच नवंबर को कुल 4,828 सैंपलों की जांच में तीन मरीजों की पहचान हुई थी। शुक्रवार को दुर्ग, रायगढ़ व बस्तर में एक-एक कोरोना मरीज मिले। जबकि 25 जिलों में एक भी कोरोना संक्रमिताें की पहचान नहीं हुई थी।
गुरुवार की बात करें तो कुल आठ केस सामने आए थे। इसमें दुर्ग, रायपुर, कांकेर में एक-एक, बिलासपुर में दो और रायगढ़ में तीन केस मिले थे।
स्वास्थ्य विभाग ने मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में में अब तक 10,06,132 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से 9,92,290 लोग स्वस्थ हुए हैं। 13,584 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। जबकि 258 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में जहां एक नवंबर को पाजिटिविटी दर 0.19 फीसद थी।
वहीं यह पांच नवंबर की स्थिति में घटकर 0.06 फीसद आ पहुंची है। 31 अक्टूबर पाजिटिविटी दर की स्थिति 0.27 दर्ज की गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को देखते हुए सभी जिलों में अलर्ट घोषित किया है। वहीं सैंपलिंग अधिक से अधिक करने की बात कही गई है।
इधर लोगों के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों से बचने मास्क, सैनेटाइजेशन का पालन करने संबंधित अन्य नियमोंके पालन की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button