ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
देश

पांच दिवसीय हुई मां महालक्ष्मी की पूजा

:बिलासपुर । खैरा गांव में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी, सरस्वती और गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।
गांव में पांच दिनों तक महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। धनतेरस पर राजीव चौक से कलश यात्रा निकाली गई। इसके बाद यजमान कामता आर्मो ,दुर्गेश्वरी आर्मो ने पूजन करने का संकल्प ली। आचार्य मनोज दुबे ने बताया कि देवी लक्ष्मी दीपावली के दौरान प्रत्येक घर में पहंुचती हैं। वे सभी के लिए शांति और समृद्धि लेकर आती हैं। उनके मार्गदर्शन में पंाच दिवसीय पूजा अर्चना की गई। रविवार को विधि विधान के पूजा के साथ विसर्जन किया गया।

बैगाओं को दैनिक उपयोगी का समान का वितरण

मुंगेली संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा जिले के वनग्राम कांदावानी में राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगाओं के साथ दीपावली पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उपहार के रूप में बुजुर्गों के लिए कंबल, साड़ी और छोटे – छोटे बच्चों के लिए कपड़े, पटाखे, युवाओ के लिए गर्म कपड़े संस्था द्वारा वितरित किए गए। सभ्ाी ग्रामवासियों को चरणपादुका सदस्यों ने अपने हाथों से पहनाया साथ ही सभ्ाी को पटाखे फूलझड़ियां भ्ाी दिए गए। दीपावली के अवसर पर दीया और तेल महिला सदस्यों के हाथों से वितरण किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभ्ाी का मुंह मीठा कराकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। ज्ञात हो प्रतिवर्ष संस्था के द्वारा बैगाओं को इसी प्रकार से उपहार दिया जाता है। इस दौरान उन्होंने बैगाओं के साथ खुशियां बाटी। कार्यक्रम में संस्था प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन के सदस्य एवं स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button