ब्रेकिंग
सिवनी के जनता नगर में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी मध्य प्रदेश के सागर में फिर गरमाया शराब से मौत का मामला, सरकारी दुकान की शराब पीने से एक की संदिग्ध ... पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ पर्दाफाश, पूर्व पति के जरिए आतंकवादियों के जाल में फंसी मुख्य आरोपी महिला झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में दिल दहला देने वाली वारदात, नाले से ढाई साल की मासूम बच्ची का शव बरामद ऋषिकेश के आश्रम के बाहर अमेरिकी नागरिक ने मचाया हंगामा, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अस्पताल पहुंचाया यमुना एक्सप्रेसवे पर कटे ई-चालान में बड़ी तकनीकी चूक, अटलांटिक महासागर बता दी गई गाड़ी की लोकेशन उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जि... उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में रिहायशी इलाके में घुसा तेंदुआ, पालतू कुत्ते को बनाया शिकार और बाथरूम मे... श्रीगंगानगर रेलवे ट्रैक ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, पंजाब से एक महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार लोक आस्था के महापर्व छठ की महिमा और इसके कड़े नियम
देश

सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और पंडित छन्नूलाल मिश्र को मिला पद्म विभूषण, कंगना रनोट को पद्म श्री

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द सोमवार को विभिन्न राज्यों के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित कर रहे हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। खेल जगत से बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू को पद्म भूषण व फिल्म जगत में एक्टर कंगना रनोट और गायक अदनान सामी को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में आयोजित भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले 141 लोगों को साल 2020 के लिए आज सम्मानित किया जा रहा है। मंगलवार यानी कल 2021 के लिए 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

LIVE :

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया।

– इनके अलावा शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

– ओलंपियन बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा को 2020 के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

– पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अरुण जेटली की पत्नी संगीता जेटली और सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अवार्ड सौंपा

– राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में पहुंचे।

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। कुछ ही देर में कार्यक्रम शुरू होगा।

जिन लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा, उनमें झारखंड के छऊ नर्तक शशधर आचार्य और नागपुरी गीतकार मधु मंसूरी और उत्तराखंड के पर्यावरणविद अनिल प्रकाश जोशी शामिल हैं। वर्ष 2020 में कोरोना के चलते पद्म पुरस्कारों का वितरण नहीं किया जा सका था, इसलिए वर्ष 2021 में ही दोनों साल के पद्म विजेताओं को एक साथ सम्मानित किया जा रहा है।

इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित

साल 2020 के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बिहार के जार्ज फर्नांडीज, अरुण जेटली, सुषमा स्वराज, मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा इस लिस्ट में कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र, खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम और अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत) भी शामिल हैं

कोरोना महामारी के चलते नहीं दिए जा सके थे पुरस्‍कार

हर साल पद्म पुरस्कारों की घोषणा गणतंत्र दिवस के मौके पर की जाती है। राष्ट्रपति मार्च-अप्रैल में ये पुरस्कार प्रदान करते हैं लेकिन इस बार कोरोना के चलते ये पुरस्कार नहीं दिए जा सके थे।

Related Articles

Back to top button