ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

11,451 नए मामले आए सामने, 262 दिनों में सबसे कम हुए सक्रिय केस

नई दिल्ली। भारत में त्योहार के दिन अब बीत गए हैं और उसी के साथ कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा भी कुछ कम हुआ है। देखा जाए तो इस दीवाली बाजारों में काफी भीड़ थी, जिसके बावजूद आए दिन कोरोना वायरस के नए मामलों में कुछ ज्यादा बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली। कहीं न कहीं भारी संख्या में लोगों को लग रही वैक्सीन भी सहायक साबित हो रही होगी। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी देते हुए 11 हजार से ऊपर नए मामलों की सूचना दी। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11,451 नए मामले आए हैं। इस दौरान 13,204 लोगों की रिकवरी भी हुई है और 266 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई।

वहीं, देश में सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस ​के सक्रिय मामले अभी 1,42,826 हैं जो कि 262 दिनों से सबसे कम हैं। दैनिक पाजिटिविटी रेट पिछले 35 दिनों से 2% से कम है।

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 3 करोड़ 43 लाख 66 हजार 987 मामले सामने आ चुके हैं। साथ ही देश में 3 करोड़ 37 लाख 63 हजार 104 लोगों को कोरोना के खिलाफ रिकवर भी किया जा चुका है। इसके अलावा कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 4 लाख 61 हजार 057 हो गई है।

भारत में अब तक 108 करोड़ 47 लाख 23 हजार 042 लोगों का कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण हो चुका है।इस बीच, देश भर में कुल 8,70,058 टेस्ट किए गए, जिससे अब तक कुल परीक्षणों की संख्या बढ़कर 61.60 करोड़ हो गई। 1.26 प्रतिशत पर साप्ताहिक सकारात्मकता दर पिछले 46 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक सकारात्मकता दर 1.32 प्रतिशत है, जो पिछले 35 दिनों से भी 2 प्रतिशत से नीचे और लगातार 70 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

Related Articles

Back to top button