ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

टीम इंडिया के विश्व कप से बाहर होने पर वीरेंद्र सहवाग ने बनाया मजाक, लिखा कुछ ऐसा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आइसीसी टी20 विश्व कप से बाहर हो गई है। टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद रविवार को न्यूजीलैंड के अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के साथ खत्म हो गई। न्यूजीलैंड की हार होने पर भारत के सेमीफाइनल की उम्मीद जिंदा रहती लेकिन इस जीत के साथ ही टीम आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

रविवार को अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने नजीब जादरान के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में 18.1 ओवर में महज 2 विकेट के नुकसान पर न्यूजीलैंड ने लक्ष्य हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

 

Koo App

India’s campaign at the #ICCT20WorldCup

View attached image

– Virender Sehwag (@VirenderSehwag) 7 Nov 2021

भारत के टूर्नामेंट से बाहर होने पर सोशल मीडिया पर अलग अलग प्रतिक्रिया आ रही है। पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने कू पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का एक मीम शेयर किया। इसमें राहुल स्टेज पर भाषण देते हुए नजर आ रहे हैं और नीचे लिखा है, खत्म, बाय बाय टाटा गुड बाय।

वहीं पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने ट्विटर पर एक बालीबुड फिल्म का मीम शेयर किया। इसमें भारत और अफगानिस्तान एक साइकल पर सवार नजर आ रहे हैं और फिर पीछे से साइकल न्यूजीलैंड लेकर निकल जाती है। मतलब दोनों टीम खाली हाथ निराश रह जाती है जैसा इस विश्व कप में हुआ।

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने भी भारत के बाहर होने पर एक मीम शेयर किया है। बालीवुड की मशहूर फिल्म के एक सीन में परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button