ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
खेल

आज खुल रहा है Paytm का IPO, निवेश करने से पहले जान लें अहम बातें

नई दिल्ली। Paytm का IPO आज यानी 8 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। निवेशकों के पास आने वाले 10 नवंबर तक इसमें निवेश करने का मौका होगा। Paytm को संचालित करने वाली कंपनी One97 Communications का IPO 8 नवंबर को निवेशकों के लिए खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा। मौजूदा वक्त में IPO मार्केट में काफी अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आने वाले कुछ दिनों में कई सारी कंपनियां अपने IPO को लॉन्च करने वाली हैं। Paytm डिजिटल लेनदेन की सुविधा प्रदान करने वाली प्रमुख फिनटेक कंपनी है।

Paytm की मूल कंपनी One97 Communications अपने IPO के जरिए मार्केट से 18,300 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के IPO में मौजूदा शेयरधारकों द्वारा ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के तहत 8,300 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर और 10,000 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी करना शामिल है। कंपनी ने अपने शेयरों के लिए प्रति शेयर 2,080 से 2,150 रुपए का प्राइस बैंड तय किया है।

इसके साथ ही Paytm का यह IPO अब तक लॉन्च होने वाला सबसे बड़ा IPO बन जाएगा। इससे पहले साल 2010 में कोल इंडिया की 15,200 करोड़ रुपये का Initial Public Offering (IPO) अब तक देश का सबसे बड़ा IPO है। फिनटेक कंपनी PayTm की निगाहें 1.47-1.78 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर टिकी हुई हैं। Paytm ने अपने ड्राफ्ट प्रॉस्पेक्टस में बताया है कि उसकी समान संख्या में नए और मौजूदा शेयर बेचने की योजना है।

Paytm के पास मर्चेंट-पेमेंट मार्केट में सबसे ज्यादा ग्राहक हैं। इसके नेटवर्क में 20 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट पार्टनर हैं। कंपनी के अनुसार इसके ग्राहक हर महीने 1.4 अरब रुपए का लेनदेन करते हैं। आपको बतातें चलें कि, अपने IPO के लॉन्च होने से पहले ही Paytm ने अपने एंकर निवेशकों से 8,235 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Paytm ने अपने IPO को जल्दी लॉन्च करने के लिए प्री IPO राउंड से हटने का फैसला भी किया था।

Related Articles

Back to top button