ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
मनोरंजन

Naagin 6: एकता कपूर ने किया ‘नागिन 6’ का ऐलान, लीड एक्ट्रेस के नाम पर अब भी सस्पेंस!

नई दिल्ली। टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानीमानी निर्देशक और निर्माता एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर सीरियल ‘नागिन’ एक बार फिर शुरू होना वाला है। एकता कपूर ने हाल ही में ‘बिग बॉस 15’ के मंच से ये ऐलान कर दिया कि ‘नागिन 6’ जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। अब फैंस को नागिन के लिए बस ढाई महीने का इंतजार और करना होगा। एकता ने बताया कि ‘नागिन 6’ अगले साल 30 जनवरी से ऑनएयर हो जाएगा।

दरअसल, इस ‘वीकेंड का वार’ में एकता अपनी दो नागिनों सुरभी और अनीता हसनंनदानी के साथ ‘बिग बॉस 15’ में पहुंचीं। यहां पहुंचकर उन्होंने सलमान को बताया कि वो अपने अपकमिंग सीरियल ‘नागिन 6’ का ऐलान करने आई हैं। एकता ने दर्शकों को ये भी हिंट दिया कि इस बार उन्हें सीयिरल में नई नागिन दिखेगी जिसका नाम ‘एम’ से शुरू होगा, हालांकि उन्होंने एक्ट्रेस का नाम रिवील नहीं किया।

सीरियल की घोषणा करने के बाद एकता अपनी दोनों नागिनों के साथ घर के अंदर गईं और कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ेदार गेम खेले। इस दौरान एकता ने घरवालों से एक दूसरे के चेहरे के नकाब भी उतरवाए। जिसमें घरवालों ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर अपनी भड़ास निकाली। वीकेंड का वार में एकता ने प्रतीक और राकेश को ‘Evil Eye’ वाला लॉकेट भी दिया जिससे उन्हें किसी की नज़र न लगे। तो वहीं तेजस्वी, करण और शमिता को अपनी तरफ से कुछ गिफ्ट्स दिए।

आपको बता दें कि बिग बॉस में ये हफ्ता काफी ट्विटस्ट और टर्न वाला रहा। जहां दो कंटेस्टेंट ने घर से विदा ली, तो वहीं दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने एंट्री की। इस हफ्ते घर से मायशा और ईशान बेघर हो गए, तो वहीं बिग बॉस ओटीटी कंटेस्टेंट राकेश बापट और नेहा भसीन ने ‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है। राकेश, नेहा, शमिता, प्रतीक और निशांत भट्ट बिग बॉस ओटीटी का हिस्स रह चुके हैं।

Related Articles

Back to top button