ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना... एलन मस्क की xAI ने लॉन्च किया 'इमेजिन इमेज 2.0': AI से फोटो जनरेट और एडिट करना हुआ आसान, OpenAI को म... बुंदेलखंड की पावन धरा पर स्थित झांसी का केदारेश्वर मंदिर, सावन में उमड़ा आस्था का अगाध सैलाब दिमाग को कंप्यूटर जैसा तेज और एक्टिव बनाएंगे ये 7 सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल बिहार में अनोखी शवयात्रा: ढोल-नगाड़ों और आर्केस्ट्रा डांस के साथ निकली बुजुर्ग की अंतिम यात्रा, बेटे... बरेली में बड़ा रेल हादसा टला: बंद फाटक तोड़कर ट्रैक पर पहुंचा ट्रैक्टर, गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस स... आंध्र प्रदेश: शक के चलते बीटेक छात्रा की निर्मम हत्या, प्रेमी ने सुनसान नहर किनारे दिया वारदात को अं... पूर्णिया के रेणु नगर में दिल दहला देने वाली वारदात, घरेलू विवाद में बैंक मैनेजर ने शिक्षिका पत्नी की... अयोध्या राम मंदिर के CEO पद के लिए आए 5300 आवेदन: संत समाज की मांग— 'रामानंदी परंपरा और मठ-मंदिर की ...
विदेश

चीन में प्रदूषण रोकथाम के लिए जारी किया नया सर्कुलर, पीएम 2.5 के स्तर में 10 फीसद कमी का लक्ष्य

बीजिंग। चीन ने बढ़ते वायु प्रदुषण को कम करने के लिए उपाय करने शुरू कर दिए हैं। अधिकारियों ने देश में बढ़ते प्रदूषण के संकट को रोकने और नियंत्रित करने के लिए चल रही लड़ाई को बढ़ावा देने के लिए नया सर्कुलर जारी किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद की कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किए गए सर्कुलर में पारिस्थितिकी पर्यावरण में सुधार के प्रमुख लक्ष्यों का विवरण दिया गया है।

सर्कुलर के अनुसार, 2025 तक देश के सकल घरेलू उत्पाद की प्रति यूनिट कार्बन डाइआक्साइड उत्सर्जन 2020 के स्तर से 18 प्रतिशत कम हो जाएगा। इसके साथ ही शहरों में पीएम 2.5 के स्तर में 10 प्रतिशत की कमी और अच्छी वायु गुणवत्ता वाले दिनों का अनुपात 87.5 प्रतिशत तक पहुंचने की बात कही गई है। इसके अलावां अच्छी गुणवत्ता वाले सतही जल का अनुपात इस अवधि के दौरान 85 प्रतिशत से ऊपर का तय किया गया है। सर्कुलर में आगे कहा गया है कि 2035 तक कार्बन उत्सर्जन स्थिर हो जाएगा और अपने चरम पर पहुंचने के बाद इसमें गिरावट आएगी और देश के पारिस्थितिक पर्यावरण में मौलिक सुधार देखने को मिलेगा।

इसस पहले वायु प्रदूषण के कारण चीन के सभी राजमार्ग और खेल के मैदानों को बंद करने का आदेश जारी किया था। बीजिंग की नगरपालिका स्तरीय सरकार ने अत्यधिक वायु प्रदूषण के कारण येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट गुरुवार को शाम चार बजे से लागू किया गया। सबसे भीषण वायु प्रदूषण के लिए चीन में सबसे कड़ी चेतावनी के लिए रेड अलर्ट जारी किया जाता है। इसमें सबसे पहले क्रमश: ब्लू, येलो और आरेंज आता है।

चीन ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने नियमित कोयला उत्पादन को दस लाख टन से भी अधिक बढ़ा दिया है। ताकि बिजली की कमी न हो। दरअसल हाल के कुछ महीनों में बिजली संकट से जूझ रहे चीन को अपनी की फैक्टि्रयों को बिजली आपूर्ति नहीं होने की वजह से बंद करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button