ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

ट्रेन से गिरे ट्रैकमेंटेनर को नहीं आया होश, रेलवे अस्पताल से किम्स रिफर

बिलासपुर। दाधापारा रेलवे यार्ड में घायल मिले ट्रैकमेंटेनर का अब तक होश नहीं आया है। घटना में उनके दोनों पैर कट गए हैं। जनशताब्दी ट्रेन को रोककर उन्हें बिलासपुर तक लाया गया। यहां से उन्हें रेलवे अस्पताल और बाद में किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीआरपी उनके होश में आने का इंतजार कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके की आखिर घटना कैसे हुई है। घटना रविवार की रात की है। गतौरा में पदस्थ में ट्रैकमेंटेनर घनश्याम यादव ने बेटी के घर तिल्दा गए थे। वहां से किसी ट्रेन में लौट रहे थे।

इसी बीच दाधापारा यार्ड के पास गिर गए। इस घटना में उनके दोनों पैर ट्रेन के पहिए में आकर कट गए। हालांकि इस घटना की जानकारी न अन्य यात्रियों को मिली और ना ही रेल कर्मचारियों को। बाद में दाधापारा स्टेशन मास्टर ने जीआरपी व आरपीएफ दोनों को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद कासन आर्डर देकर गोंदिया- रायगढ़ जनशताब्दी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन को यार्ड में रोका गया। इस स्टेशन में ट्रेन नहीं रूकती। कासन आर्डर के कारण ट्रेन खड़ी हुई इसके बाद स्टेशन मास्टर व अन्य कर्मचारियों की मदद से उन्हें ट्रेन में चढ़ाया गया। यहां पहले से घटना की जानकारी थी।

इसलिए जीआरपी, आरपीएफ समेत स्टेशन के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 108 एंबुलेंस को बुलाया लिया गया। ट्रेन के पहुंचते ही घायल ट्रैकमेंटेनर को एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल लेकर गए। पर स्थिति गंभीर देखते हुए तत्काल किम्स में भर्ती कराया गया। स्वजन भी अस्पताल पहुंच चुके थे। ट्रैकमेंटेनर का एक पैर घुटने और दूसरा जांग के पास से कटा है। अभी वह होश में नहीं आए हैं इसलिए बयान नहीं हो सका। इसके चलते यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि वह कौन सी ट्रेन से गिरे हैं और इतना बड़ी दुर्घटना कैसे हो गई।

Related Articles

Back to top button