ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

मुख्‍यमंत्री भूपेश बोले- सीआरपीएफ कैंप में हुई घटना दुर्भाग्यजनक

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैम्प में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मौत की दुर्भाग्यजनक घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम बघेल ने पुलिस अधिकारियों से कहा है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बघेल ने घटना में मृतक जवानों के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवानों के बेहतर इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

सुकमा के लिंगनपल्ली कैंप में घायल दो जवानों को रायपुर लाया गया है। एक जवान को आरकेसीएच और एक को श्रीनारायणा अस्पताल के लिए रवाना। घायल जवान धनंजय कुमार सिंह को श्रीनारायणा ले जाया गया, वही धर्मात्मा कुमार सिंह को आरकेसीएच में इलाज के भर्ती कराया गया है।
घायल जवान से मिलने पहुंचे मरकाम
घायल जवान का रायपुर के श्रीनारायणा अस्‍पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इसकी सूचना मिलते ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम घायल जवानों को देखने अस्पताल पहुंच गए। उन्‍होंने इस दौरान जवान से उनका हालचाल पूछा और डाक्‍टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देशित किया।
गृहमंत्री ताम्रध्‍वज ने घटना पर जताया शोक

 

गृहमंत्री ताम्रध्‍वज साहू ने ट्वीट किया कि सुकमा जिले के मरईगुड़ा लिङ्गलपल्ली सीआरपीएफ कैंप में एक जवान द्वारा फायरिंग की घटना में 4 जवानों की मौत की बेहद दुखद जानकारी प्राप्त हुई है। मेरी शोक संवेदनाएं इस घटना में दिवंगत हुए जवानों के स्‍वजनों के साथ हैं।

 

Related Articles

Back to top button