ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े से पूछा- क्या ड्रग्स के धंधे में आपकी साली भी है शामिल?

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के निदेशक समीर वानखेड़े पर ताजा हमला बोलते हुए सोमवार को सवाल किया कि क्या अधिकारी की साली “मादक पदार्थों की तस्करी” में शामिल थीं। इसके साथ ही मलिक ने दावा किया कि पुणे की एक अदालत में उनके खिलाफ एक मामला लंबित है।

हालांकि, एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि जिस समय कथित मामला सामने आया था, उस समय वानखेड़े राजस्व सेवा में भी नहीं आए थे। मलिक ने ट्वीट कर कहा कि समीर दाऊद वानखेड़े, क्या आपकी साली हर्षदा दीनानाथ रेडकर मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल हैं? आपको जवाब देना चाहिए क्योंकि उनका मामला पुणे की अदालत में लंबित है। यहां उसका सबूत है।

Sameer Dawood Wankhede, is your sister-in-law Harshada Dinanath Redkar involved in the drug business ?
You must answer because her case is pending before the Pune court.
Here is the proof pic.twitter.com/FAiTys156F

— Nawab Malik نواب ملک नवाब मलिक (@nawabmalikncp) November 8, 2021

 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता ने उस मामले से जुड़े एक दस्तावेज की तस्वीर भी पोस्ट की। मलिक के दावों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि वानखेड़े सितंबर 2008 में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) में शामिल हुए, जबकि मामला (उनकी साली से संबंधित) जनवरी 2008 में ही दर्ज किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि वानखेड़े ने 2017 में हर्षदा रेडकर की बहन क्रांति रेडकर से शादी की। अधिकारी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हमले मलिक कब रोकेंगे? जहां तक ​​हर्षदा दीनानाथ रेडकर से संबंधित मामले का सवाल है, यह काफी पुराना मामला है और अदालत में है। वानखेड़े का हर्षदा के मामले से कोई लेना-देना नहीं है।

 उन्होंने कहा कि मलिक ऐसे आरोप क्यों लगा रहे हैं जिनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है? उल्लेखनीय है कि वानखेड़े के नेतृत्व में एनसीबी की एक टीम ने पिछले महीने मुंबई तट के पास एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था और दावा किया था कि जहाज से मादक पदार्थ जब्त किया गया है।

इस मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान और 19 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मलिक ने बार-बार क्रूज मामले को “फर्जी” करार दिया और उन्होंने वानखेड़े के खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। हालांकि, वानखेड़े ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button