ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

दिल्ली-यूपी, पंजाब और हरियाणा में बहुत खराब स्तर पर वायु प्रदूषण, कई अन्य राज्यों में भी हालात गंभीर

नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा समेत उत्‍तर भारत के राज्‍यों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ा हुआ है। तीन दिनों से लगातार दिल्ली में जारी वायु प्रदूषण में मामूली कमी आई है। तेज हवाओं के कारण यह कमी दर्ज हुई है, जिससे हवा की क्वालिटी गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई. सोमवार का औसत AQI 390 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी है। दिवाली पर आतिशबाजी और प्रतिकूल मौसम के बीच पराली जलाने के कारण दिल्ली में पिछले तीन दिनों की हवा गुणवत्ता ‘गंभीर’ स्तर पर दर्ज की गई थी। राजधानी दिल्‍ली के विभिन्‍न इलाकों में मंगलवार 9 नवंबर की सुबह सात बजे वायु प्रदूषण का स्‍तर बहुत गंभीर रिकार्ड किया गया।

दिल्ली

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक आनंद विहार के इलाके में एक्‍यूआई लेवल 434 रिकार्ड किया गया इसी तरह से आइटीओ दिल्ली का भी एक्‍यूआई लेवल गंभीर स्‍तर पर 422 रहा। चांदनी चौक में एक्‍यूआई लेवल 428 था जो गंभीर माना जाता है। एक दिन आईजीआई एयरपोर्ट बेहद खराब स्‍तर पर 362 मापा गया। इभास दिलशाद गार्डन में आज सुबह एक्‍यूआई लेवल 376 रहा। जहांगीरपुर में एक्‍यूआई का स्‍तर सुबह 7 बजे ही गंभीर स्‍तर पर था। इसको 453 रिकार्ड किया गया। जवाहरलाल नेहरू स्‍टेडियम सुबह 7 बजे 395 था।

हरियाणा

दिल्‍ली से सटे हरियाणा के अंबाला में सुबह 7 बजे एक्‍यूआई का स्‍तर बेहद खराब 360 रिकार्ड किया गया। इसी तरह बहादुरगढ़ में 345, भिवानी में 341, चरखी दादरी 356, बल्‍लभगढ़ 448, फरीदाबाद 458, गुरुग्राम 387, हिसार 378 रिकार्ड किया गया।

यूपी

उत्‍तर प्रदेश में भी वायु प्रदूषण काफी अधिक है। आगरा में 480-494 के बीच रिकार्ड किया गया। बागपत में 436, बुलंदशहर में 390, फिरोजाबाद में 499, गाजियाबाद 419-462 के बीच, ग्रेटर नोएडा में 393-426 के बीच. हापुड़ 432, कानपुर में 308-418 के बीच, लखनऊ में 220-376 के बीच, मेरठ में 415-429 के बीच, वृंदावन में 473, नोयडा में 408-446 तक एक्‍यूआई का स्‍तर रिकार्ड किया गया है।

अन्य राज्यों का हाल

इसी तरह पंजाब के अमृतसर, भठिंड और रूपनगर में माड्रेट, जालंधर, खन्‍ना, लुधियाना, पटियाला में बेहद खराब रिकार्ड किया गया है। बिहार के गया में एक्‍यूआई का स्‍तर संतोषजनक स्‍तर पर रिकार्ड किया गया। पटना में अधिकतर जगहों पर ये खराब से बेहद खराब रिकार्ड किया गया है। हाजीपुर में भी एक्‍यूआई का स्‍तर बेहद खराब रहा।

Related Articles

Back to top button