ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...
देश

लोगों की जागरूकता ऐसी कि एक्टिवा छोड़ कर भागे चोर

रायपुर/ सांकरा निको। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास बीती रात सांकरा में हाइवे किनारे सत्तू इंजीनियरिंग में शटर तोड़कर चोरी करने के बाद गांव में एक अन्य जगह चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस बीच चोरों के लिए ग्रामीणों की जागरूकता भारी पड़ गई।
क्‍योंकि जैसे ही वारदात की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी तो चोर मौके से चोरी के जेवरात सहित एक्टिवा छोड़ कर फरार हो गए। ग्रामीणों की मानें तो चोरों ने एक्टिवा से भागने का प्रयास किया, लेकिन चोर-चोर आवाज लगाने के चलते चोर नया दोपहिया छोड़कर भाग गए। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर सिलतरा चौकी पुलिस पतासाजी में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे सर्विस रोड के समीप स्थित सत्तू इंजीनियरिंग में बीती रात चोरों ने शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जहां से बाइक सहित कुछ अन्य सामान की चोरी के बाद चोरों ने धीवर पारा में एक मकान की छत पर राड मोड़कर चढ़ने का प्रयास किया। इसकी भनक रहवासियों को लग गई और वह जाग गए और शोर मचाया, जिससे आसपास के ग्रामीण उठकर बाहर आ गए।
ग्रामीणों को देख चोरों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों के पीछा करने से वह एक्टिवा 125 सीसी वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। सिलतरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची ओर पाया कि एक्टिवा में कुछ सोने -चांदी के जेवरात रखे हुए है। एक्टिवा के माध्यम से न सिर्फ सांकरा की बल्कि अन्य स्थानों की भी चोरियों के राजफाश होने की उम्मीद जागी है।

Related Articles

Back to top button