ब्रेकिंग
Karan Johar Spy Movie: करण जौहर बनाएंगे RAW के पहले चीफ RN काव की बायोपिक, 2028 में होगी रिलीज Sri Lanka Water Shortage News: नदियां और कुएं सूखे, पीने के पानी के लिए तरसे लोग; अल नीनो बना बड़ी व... Gold Loan Demand in India: मजबूरी नहीं बल्कि स्मार्ट चॉइस बना गोल्ड लोन, युवाओं में तेजी से बढ़ रहा ... Sanchar Saathi Portal Alert: साइबर क्राइम और फर्जीवाड़े से बचने के लिए तुरंत चेक करें अपने नाम पर रज... Mahalakshmi Vrat Rules: 16 दिनों तक चलने वाला महालक्ष्मी व्रत किसे करना चाहिए और किसे नहीं? जानिए नि... Weekend Sleep Myth: वीकेंड पर 12 घंटे सोने से पूरी नहीं होती नींद, जानिए क्यों खतरनाक है स्लीपिंग पै... Delhi High Court News: केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद नए जजों की नियुक्ति, जानिए किन-किन चेहरों को मि... DTC Bus Vandalism Delhi: डीटीसी बस हड़ताल के दौरान तोड़फोड़ और हिंसा मामले में 12 गिरफ्तार, साजिशकर्... Delhi Prison Crime News: अति-सुरक्षित रोहिणी जेल के वार्ड 3 में खूनी संघर्ष, आर्म्स एक्ट के बंदी की ... Vidisha News: गांवों को गरीबी मुक्त बनाने के लिए शिवराज सिंह चौहान की बड़ी पहल; विदिशा से 'जिला समृद...
देश

ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री करते मैनेजर गिरफ्तार, संचालक फरार

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना पुलिस ने करारा ढाबा में सोमवार रात छापामार कार्रवाई की। इस दौरान ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने शराब पिलाते ढ़ाबा मैनेजर गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक फरार हो गया।
तेलीबांधा थाना पुलिस को मुखबिर से ढाबा में शराब परोसे जाने की सूचना मिली। पुलिस ने करारा ढाबा में छापे की कार्रवाई की। अवैध रूप से शराब बिक्री करने के साथ ही लोगों को शराब पिलाते पाए जाने पर ढाबा के मैनेजर सुनील सिदार से ढाबा संचालक के संबंध पूछताछ करने पर ढाबा संचालक का नाम सन्‍नी भाटिया होना बताने के साथ ही सन्‍नी भाटिया द्वारा ढाबा में लगातार शराब बिक्री करना और लोगों को शराब पिलाना बताया गया।
शराब बिक्री करने और लोगों को शराब पिलाने के संबंध में मैनेजर सुनील सिदार से वैध कागजात की मांग की गई, लेकिन उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज या अन्य कागजात नहीं दिया गया। पुलिस ने आरोपित सुनील सिदार को गिरफ्तार किया है। वहीं संचालक सन्‍नी भाटिया अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।
रामकुंड इलाके में चाकूबाजी के छह आरोपित गिरफ्तार
राजधानी के रामकुंड इलाके में हुई चाकूबाजी में मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। हमले में दो युवकों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने दो नाबालिग समेत छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपित सत्यम नेताम, बलराम धीवर, शनि चौधरी, रितेश ढीमर समेत दो अपचारी बालक की गिरफ्तारी की गई है। आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 506-बी, 323, 34 के तहत कार्रवाई की गई है।
आजाद चौक थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात रामकुंड इलाके में घटना हुई थी। आपसी बातचीत में मामूली विवाद हुआ और दो पक्षों में लड़ाई हुई। शिकायत मिलते ही छह आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों ने मामूली विवाद के कारण चाकूबाजी, पत्थर और राड से हमला किया था। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हुई। इसके बाद पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपितों की पहचान की।

Related Articles

Back to top button