ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
देश

फडणवीस बोले दाऊद के करीबी से नवाब ने कौडियों के भाव में खरीदी करोड़ों की जमीन, जवाब मिला- आपके मुखबिर कच्चे खिलाड़ी

मुंबई। देवेंद्र फडणवीस और नवाब मलिक के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फडणवीस ने अब नवाब मलिक पर अंडरवर्ल्‍ड से संबंध होने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि नवाब मलिक के परिवार ने अंडरवर्ल्ड के लोगों से जमीन खरीदी। यह भी कहा कि जमीन को दाऊद के लोगों से बेहद सस्‍ते दाम में ली गई। आखिर क्‍यों उन्‍होंने मुंबई ब्‍लास्‍ट के आरोपियों से जमीन की खरीद-फरोख्‍त की? इसके जवाब में नवाब मलिक ने भी सोशल मीडिया पर जवाब दिया।  उन्‍होंने कहा कि वह कल सुबह 10 बजे इसका खुलासा करेंगे कि महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का अंडरवर्ल्ड का क्या खेल है।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘नवाब मलिक आपने मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से जमीन क्यों खरीदी? ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन आपको 20 लाख रुपये में दे दी? चार प्रॉपर्टी में 100% अंडरवर्ल्ड का एंगल है। मेरे पास जो सारे सबूत हैं, मैं वो सक्षम प्राधिकारी को दूंगा। मैं ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा, ताकि उनको भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं।’

फडणवीस और नवाब मलिक के बीच ये जंग यहीं थमती नजर नहीं आ रही है। नवाब मलिक ने कहा कि वह प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अपने पर लगे आरोपों का जवाब देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने ट्वीट किया- आ रहा हूं मैं…!

नवाब मलिक का कहना है कि एक माहौल खड़ा किया गया कि नवाब मलिक के बम ब्लास्ट के आरोपियों से संबंध हैं। आज एक जगह को लेकर आपने लोगों के सामने कुछ कागज रखे कि हमने 1.5 लाख फुट जमीन कौड़ी के मोल माफिया के जरिए खरीदी। हमें लगता है कि आपके मुख़बिर कच्चे खिलाड़ी हैं। मैं कल सुबह 10 बजे महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस का अंडरवर्ल्ड का क्या खेल है और उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए किस तरह से अंडरवर्ल्ड के जरिए पूरे शहर को होस्टेज बना रखा था इसकी जानकारी दूंगा।

Related Articles

Back to top button