ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
देश

छठ से लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने यूपी-बिहार से चलाईं कई स्पेशल ट्रेनें; यहां देखें लिस्ट

नई दिल्ली। छठ पूजा के बाद बिहार समेत पूर्वांचल से देशभर में काम पर वापस लौटने वाले लोगों को भारतीय रेलवे ने बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रही है, ताकि लोगों को छठ महापर्व के बाद अपने गणत्व्य तक पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये ट्रेने पूर्व-मध्य रेल और उत्तर रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से नई दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल के लिए चलाई जा रही हैं। इसमें मुजफ्फरपुर- आनंद विहार टर्मिनस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनस और दानापुर से हावड़ा के लिए ट्रेन शामिल है। बता दें कि ये स्पेशल ट्रेन पूर्व से चलायी जा रही फेस्टिवल स्पेशल के अतिरिक्त हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के परिचालन को लेकर सभी तरह की जानकारी साझा की है

इन ट्रेनों का होगा परिचालन

03358 दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल

दानापुर-हावड़ा छठ स्पेशल का परिचालन 12.11.2021 को किया जाएगा । दानापुर से यह ट्रेन 14.30 बजे प्रस्थान कर पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, झाझा स्टेशन पर रूकते हुए 13.11.2021 को 2.00 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

03695 राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस

राजगीर-आनंद विहार टर्मिनस का परिचालन 13.11.2021 और 16.11.2021 को किया जाएगा । राजगीर से यह ट्रेन 14.45 बजे प्रस्थान कर बिहार शरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन हगोते हुए अगले दिन 10.30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

03764 रक्सौल-सियालदह

रक्सौल-सियालदह फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 14.11.2021 को किया जाएगा। रक्सौल से यह ट्रेन 21.00 बजे प्रस्थान कर घोड़ासाहन, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी जंक्शन, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर से होते हुए सियालदह पहुंचेगी।

05583 बनमनखी-अमृतसर

बनमनखी-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल का परिचालन दिनांक 12.11.2021, 16.11.2021 और 20.11.2021 को किया जाएगा। बनमनखी से यह ट्रेन 06.30 बजे प्रस्थान कर मुरलीगंज, दौरभ मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

05755 कटिहार-जम्‍मूतवी

कटिहार-जम्‍मूतवी स्‍पेशल ट्रेन दिनांक 12.11.2021 को कटिहार से रात्र 12.15 बजे प्रस्‍थान कर खगड़िया, बेगुसराय, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, अम्‍बाला, सरहिंद जं, लुधियाना जं, जलंधर छावनी और पठानकोट छावनी होते हुए अगले दिन 10.10 बजे जम्‍मूतवी पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button