ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
खेल

T20 World Cup 2021 के सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान टीम को झटका, दो मैच विनर हुए बीमार

नई दिल्ली। ICC T20 World Cup 2021 का दूसरा सेमीफाइनल मैच आज यानी गुरुवार की शाम सात बजे से पाकिस्तान और आस्ट्रेलिया के बीच खेला जाना है। हालांकि, इस अहम मैच से पहले पाकिस्तान टीम से जुड़ी एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के दो खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं। ये वो खिलाड़ी हैं, जो इस मेगा इवेंट में टीम के लिए मैच विनर साबित हुए हैं।

दरअसल, पाकिस्तान टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और आलराउंडर शोएब मलिक इस समय पूरी तरह से फिट नहीं हैं। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले इन दो खिलाड़ियों को सर्दी और बुखार की शिकायत दिखी है और यही कारण है कि इनका दूसरे सेमीफाइनल मैच में खेलना संदिग्ध लग रहा है। अगर ये खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ इस नाकआउट मैच में नहीं खेलते हैं तो पाकिस्तान के लिए ये बड़ा झटका है।

विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक पाकिस्तान टीम के लिए इस टी20 विश्व कप में मैच विनर बनकर उभरे हैं। दोनों दमदार फार्म में हैं। बल्ले से टीम को दोनों ही खिलाड़ियों ने योगदान दिया है और अगर सेमीफाइनल जैसे बड़े मैच से पहले अगर ये खिलाड़ी फिट नहीं हैं और मुकाबला नहीं खेल पाते हैं टीम का संयोजन बिगड़ सकता है और टीम नए काम्बिनेशन के साथ उतरने के लिए मजबूर होगी।

कप्तान बाबर आजम के साथ ओपनर के तौर पर मोहम्मद रिजवान भी शानदार फार्म में हैं, लेकिन उनको जुखाम व बुखार है। इस कारण वह बुधवार को अभ्यास करने नहीं आए। पिछले मैच में अच्छी पारी खेलने वाले शोएब मलिक को भी बुखार है। उनके खेलने पर टीम प्रबंधन मैच से पहले फैसला लेगा। अगर ये दोनों नहीं खेले तो पाकिस्तान को परेशानी हो सकती है। ऐसे में रिजवान की जगह पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और हैदर अली को मौका मिल सकता है।

Related Articles

Back to top button