ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

गाजियाबाद मेट्रो स्टेशन के बाहर लगी लंबी कतारें, परेशान यात्री बोले- मेट्रो को बंद ही कर दो…

गाजियाबादः दिल्ली में कोरोना के खतरे के बढ़ने पर मेट्रो पर पाबंदी लागू कर दी गई है, साथ ही 50 प्रतिशत क्षमता के अनुसार मेट्रो चलाने के आदेश दिया है। जिसका सीधा असर गाजियाबाद में भी देखने को मिला है। गाजियाबाद की मेट्रो काफी प्रभावित हुई है। जिसके चलते यहां के मेट्रो स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

यात्रियों को करना पड़ रहा मुश्किलों का सामना
मेट्रो स्टेशन पर लाइनों में लगे लोगों ने बताया कि उन्हें मेट्रो में सफर करने पर खर्च कम होता है और समय पर ऑफिस भी पहुंच जाते थे, लेकिन लाइनों में लगने से उनका काफी समय बर्बाद हो रहा है। साथ ही उनका कहना कि मेट्रो में 50 प्रतिशत की क्षमता से सरकार ने जो नियम बनाया है, उन नियमों के कारण लोग अनदेखी कर भीड़ जमा करने को मजबूर है। जहां लोग डेढ़ घंटे में अपने आफिस पहुंचे थे और अब उनका समय 1 घंटा ओर बढ़ गया है। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए।

वहीं मेट्रो स्टेशन के बाहर लाइन में लगीं एक युवती ने अपनी परेशानी का बताते हुए कहा कि मैं रोजाना एक घंटे में दफ्तर पहुंच जाती हूं, लेकिन आज दो घंटे से लाइन में ही खड़ी हुई हूं, ऐसे पता नहीं कितने बजे तक ऑफिस पहुंचेंगे। साथ ही नोएडा के सेक्टर-52 में काम करने वाले मुकेश ने बताया कि इससे अच्छा तो मेट्रो को ही बंद कर दिया जाए, वैसे ही समय काफी बर्बाद हो रहा है।

Related Articles

Back to top button