ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

ट्रक की चपेट में आई कार, मां बेटी सहित तीन की मौत, परीक्षा देने मेरठ आ रही थी

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में हाईवे पर मां,बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। मेरठ करनाल हाइवे पर ट्रक की चपेट में आ जाने से कार सवार विवाहिता, उसकी बच्ची और जेठानी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर शव को पीएम के लिए भेजा है

कार ट्रक की चपेट में आई

तितावी थाना क्षेत्र के गांव सोहजनी जाटान निवासी सुरेश पंवार की पत्नी बनिता अपनी एक वर्षीय बच्ची मिस्टी व जेठानी रूबी (30), विपिन और सागर के साथ कार में सवार होकर मेरठ जा रही थी। शुक्रवार सुबह गांव फुगाना के पास मेरठ करनाल हाइवे पर उनकी कार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। घटना में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

परीक्षा देने मेरठ आ रही थी

पुलिस ने घायलों को कस्बे की सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने बनिता, उसकी बच्ची मिस्टी और जेठानी रूबी को मृत घोषित कर दिया। घायल स्वजनों विपिन और सागर को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मृतका के स्वजनों ने बताया कि बनिता यूपी पुलिस की परीक्षा देने के लिए अपनी एक वर्षीय छोटी बच्ची को साथ लेकर मेरठ जा रही थी। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button