ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
खेल

India vs England, World Cup 2019: इस वजह से यह वर्ल्ड कप इतिहास का अनोखा मैच होगाबर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच कुछ देर में क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इस वर्ल्ड कप का सबसे अनोखा मैच होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यह एकमात्र मैच है जिसमें मैदान के बाहर की सारी जिम्मेदारियां बच्चे संभाल रहे हैं। इस मैच को इस खास वजह से #OneDay4Children टाइटल दिया गया है। ICC ने UNICEF के साथ मिलकर यह प्रोग्राम बनाया है ताकि क्रिकेट के एक बिलियन फैंस को एकत्रित कर हर बच्चे के लिए बेहतर दुनिया बनाई जा सके। इस प्रोग्राम के तहत मैच से पहले और बाद के सारे इवेंट्स का दायित्व बच्चे संभाल रहे हैं। इनमें प्रेस कांफ्रेंस भी शामिल है। इस प्रोग्राम में शामिल बच्चों को ‘प्लेग्राउंड पंडित्स’ नाम दिया गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इन बच्चों द्वारा संचालित प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब भी दिए। मैच के दौरान अनांउसमेंट का काम भी बच्चे संभालेंगे और वे कमेंटेटर्स की मदद भी करेंगे। आईसीसी के डेव रिचर्डसन ने कहा, UNICEF के साथ मिलकर हम #OneDay4Children प्रोगाम संचालित कर बेहद खुश है। हम इसके जरिए बच्चों को क्रिकेट से जुड़ने और फिटनेस के प्रति जागरुक कर रहे हैं। भारत 6 मैचों से 11 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 7 मैचों से 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। उसकी मुश्किल यह है कि उसे भारत और न्यूजीलैंड से खेलना है जबकि वह वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों को 1992 से नहीं हरा पाया है।

बर्मिंघम। भारत और इंग्लैंड के बीच कुछ देर में क्रिकेट वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला इस वर्ल्ड कप का सबसे अनोखा मैच होगा। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यह एकमात्र मैच है जिसमें मैदान के बाहर की सारी जिम्मेदारियां बच्चे संभाल रहे हैं।

इस मैच को इस खास वजह से #OneDay4Children टाइटल दिया गया है। ICC ने UNICEF के साथ मिलकर यह प्रोग्राम बनाया है ताकि क्रिकेट के एक बिलियन फैंस को एकत्रित कर हर बच्चे के लिए बेहतर दुनिया बनाई जा सके। इस प्रोग्राम के तहत मैच से पहले और बाद के सारे इवेंट्स का दायित्व बच्चे संभाल रहे हैं। इनमें प्रेस कांफ्रेंस भी शामिल है। इस प्रोग्राम में शामिल बच्चों को ‘प्लेग्राउंड पंडित्स’ नाम दिया गया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को इन बच्चों द्वारा संचालित प्रेस कांफ्रेंस में सवालों के जवाब भी दिए।

मैच के दौरान अनांउसमेंट का काम भी बच्चे संभालेंगे और वे कमेंटेटर्स की मदद भी करेंगे। आईसीसी के डेव रिचर्डसन ने कहा, UNICEF के साथ मिलकर हम #OneDay4Children प्रोगाम संचालित कर बेहद खुश है। हम इसके जरिए बच्चों को क्रिकेट से जुड़ने और फिटनेस के प्रति जागरुक कर रहे हैं।

भारत 6 मैचों से 11 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। इंग्लैंड 7 मैचों से 8 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है। उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे। उसकी मुश्किल यह है कि उसे भारत और न्यूजीलैंड से खेलना है जबकि वह वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों को 1992 से नहीं हरा पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button