ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

तेलंगाना में ‘खाकी’ पर दिखी दबंगों की गुंडई, TRS कार्यकर्ताओं का पुलिस टीम पर हमला

आसिफाबाद। तेलंगाना के आसिफाबाद में एक अजीबोगरीब मंजर देखने को मिला। आमतौर पर पुलिस को देखकर गुंडे अपनी दबंगई भूल जाते हैं, लेकिन यह बात तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं को लगता है मालूम नहीं है। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकर्ताओं ने आसिफाबाद जिले में वृक्षारोपण के लिए पहुंचे पुलिस दल और वन रक्षकों की टीम पर हमला बोल दिया। इस दौरान उन्मादी भीड़ ने ट्रैक्टर पर सवार महिला पुलिसकर्मी को भी नहीं छोड़ा।

ANI

✔@ANI

Telangana: A police team & forest guards were attacked allegedly by Telangana Rashtra Samithi workers in Sirpur Kagaznagar block of Komaram Bheem Asifabad district, during a tree plantation drive. (29.06.2019)

499 people are talking about this

महिला पुलिसकर्मी भीड़ को समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी टीआरएस कार्यकर्ताओं ने लाठियों से महिला पुलिसकर्मी पर हमला बोल दिया। जिसमें वह महिला पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। यह मामला शनिवार का बताया जा रहा है। घटना कोमाराम भीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर ब्लॉक की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग और पुलिस की टीम आसिफाबाद जिले के सिरपुर कागजनगर ब्लॉक में वृक्षारोपण के लिए पहुंची थी। तभी कार्यकर्ताओं ने टीम पर हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button