ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

Bollywood की सूर्यवंशी फिल्म में पत्रकार के रोल में बस्तर की बेटी पायल

रायपुर। जगदलपुर (बस्तर) की बेटी पायल पाणिग्रही अभी हाल में रिलीज हुई फिल्म सूर्यवंशी में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स के साथ पायल को अभिनय करने का मौका मिला है।
पायल ने बताया कि फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी ने टीम में उनका चयन किया था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में हुई है। पायल बताती हैं कि फिल्म में कई बड़े एक्टर के साथ काम करके अभिनय व फिल्म निर्माण की प्रक्रिया को करीब से सीखने का मौका मिला है।

बता दें कि पायल के मन में बचपन से फिल्मी दुनिया में काम करने की चाहत रही है। उन्हें पहली बार बालीवुड की बड़ी फिल्म में अभिनय दिखाने का मौका मिला है। वहीं पायल ने बताया कि सभी एक्टरों ने उन्हें शूटिंग के समय भरपूर प्यार दिया। शूटिंग के समय रणवीर सिंह ओ माय क्यूटी पाई कहा करते थे और आगे बढ़ने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि पत्रकार के रोल के लिए चार दिन में शूटिंग हुई।
साउथ की फिल्म सामरी में भी नजर आएंगी
पायल जल्द ही साउथ की फिल्मसामरी में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। बता दें कि पायल साउथ की कई फिल्मों व एड फिल्मों में अपने अभियन का लोहा मनवा चुकी हैं। फिल्मों में करियर बनाने के लिए फिल्म निर्माण की पढ़ाई दिल्ली के प्रसिद्ध संस्थान से की है। इसके साथ फिल्म निर्माण के कई विभाग के साथ ही अभिनय के क्षेत्र में काम कर रही हैं।
उनका जीवन में हर सफर कठिन होता है, लेकिन जब अपनी राह पर लगे होते हैं तो सफल जरूर होते हैं। पायल का कहना है कि सिनेमा का सिल्वर स्क्रीन हमेशा आपसे समय मांगता है। जब इस आप फिल्म की विधा में पारंगत होते हो तो सफलता जरूर मिलती है। पायल की माता जननी पाणिग्रही हाउस वाइफ और पिता स्वर्गीय राजेंद्रनाथ पाणिग्रही पटवारी थे।

Related Articles

Back to top button