ब्रेकिंग
Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड...
देश

जाति प्रमाणपत्र मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज किया समीर वानखेडे़ का बयान

मुंबई। मुंबई पुलिस ने नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau, NCB)  के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) पर फर्जी जाति प्रमाणपत्र बनवाने के आरोपों के सिलसिले में उनका बयान दर्ज किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सहायक पुलिस आयुक्त ने हाल में वानखेड़े का बयान दर्ज किया था और वह आगे की जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि वानखेड़े ने सहायक पुलिस आयुक्त के समक्ष संबंधित दस्तावेज जमा किए और अपना विस्तृत बयान दर्ज कराया। गौरतलब है कि राकांपा नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने आरोप लगाया है कि वानखेड़े के पिता ने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। लेकिन वानखेड़े को अनुसूचित जाति के कोटे से सरकारी नौकरी मिली, जो मुस्लिम व्यक्ति को नहीं मिली सकती है।

वानखेड़े और उनके पिता ने इन आरोपों का खंडन किया है। समीर वानखेड़े के पिता ध्यानदेव वानखेड़े ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ उनके, उनके परिवार और उनकी जाति को लेकर कथित तौर पर ‘झूठी एवं अपमानजनक’ टिप्पणी करने के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

उनका आरोप है कि राकांपा के नेता मलिक ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ और उनकी जाति को लेकर विभिन्न मीडिया मंचों पर ‘झूठी एवं अपमानजनक’ टिप्पणी की है। उन्होंने शिकायत में कहा, हम ‘महार’ समुदाय से नाता रखते हैं जो कि एक अनुसूचित जाति है। उन्होंने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निरोधक) अधिनियम के प्रविधानों और भारतीय दंड संहिता की धारा 503, 508, 499 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।

इसके अलावा मलिक पर यह भी आरोप है कि वे अपनी व्यक्तिगत रंजिश के कारण उनकी बेटी यास्मीन की गतिविधियों पर आनलाइन नजर रख रहे हैं और उसके सोशल मीडिया अकाउंट जैसे कि इंस्टाग्राम, फेसबुक आदि से उसकी निजी तस्वीरें लेकर गैरकानूनी रूप से उन्हें प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में प्रसारित कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button