ब्रेकिंग
Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता Barapullah Elevated Corridor: मयूर विहार से एम्स रूट पर भारी जाम, जंगपुरा के पास 4 गाड़ियां टकराईं; ... Jabalpur News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का मामला गहराया, PM रिपोर्ट में गंभीर चोटों का ख... Deoria Crime News: देवरिया में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर खूनी संघर्ष, RSS कार्यकर्ता की पीट-पीटकर...
देश

आवास दिलाने के नाम पर सात लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर। बंधवापारा में रहने वाले युवक ने 10 महिलाओं से अटल आवास दिलाने के नाम पर सात लाख 50 हजार स्र्पये ले लिए। युवक ने स्र्पये लेने के बाद महिलाओं को नगर निगम की फर्जी रसीद भी थमा दी। आवास नहीं मिलने पर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में पूछताछ की। इसमें धोखाधड़ी की जानकारी हुई। महिलाओं ने युवक से अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर युवक परिवार के साथ आत्महत्या की धमकियां देने लगा। इससे डरी महिलाओं ने सरकंडा थाने में शिकायत की है। इस पर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपित को हिरासत में लिया है।

सरकंडा के बंगालीपारा में रहने वाली मनीषा कोरी सिलाई का काम करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बंधवापारा में रहने वाले शिवनारायण कोरी से सामाजिक रूप से पहचान हुई थी। युवक ने महिला को अटल आवास दिलाने का झांसा देकर 24 अप्रैल 2021 को 75 हजार स्र्पये ले लिए। इसके साथ ही उसने समाज की ही मीना कोरी, भानमती कोरी, भारती कोरी, विदया देवी कोरी, कावेरी वस्त्रकार, शिवकुमारी कोरी, रूखमणी जाधव, आशा कोरी व उनके परिचित मीना यादव से भी 75-75 हजार स्र्पये ले लिए

युवक ने महिलाओं को नगर-निगम की रसीद भी दी। इससे महिलाओं को आवास मिलने का भरोसा था। चार महीने तक आवास नहीं मिलने पर महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय में जाकर इस संबंध में पूछताछ की। इसमें पता चला कि रसीद फर्जी है। महिलाओं ने युवक से संपर्क कर अपने स्र्पये वापस मांगे। इस पर युवक परिवार के साथ आत्महत्या की धमकियां देने लगा। पीड़ित महिलाओं ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित युवक को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस आरोपित से उसके साथियों के संबंध में जानकारी ले रही है।

Related Articles

Back to top button