ब्रेकिंग
SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक... Rajesh Khanna Case Supreme Court Verdict: अनीता आडवाणी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजेश खन्ना के साथ ... Barmer Panchayat Election Controversy: नामांकन खारिज होने के बावजूद शख्स ने लड़ा चुनाव और बन गया सरप... Purnia News: अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पूर्णिया में पत्नी औ... Gorakhpur Encounter News: महिला को बाइक से धक्का देकर मारने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, गिरफ्त... Karwa Chauth 2026: अपनों से दूर भरतपुर के ‘अपना घर आश्रम’ में 212 मानसिक रूप से स्वस्थ महिलाएं रखेंग... Samastipur Viral Video: बिहार के समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का वीडियो वायरल... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजि...
टेक्नोलॉजी

108 MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर के साथ भारत में दस्तक देगी Samsung Galaxy S22 सीरीज़, जानें लेटेस्ट अपडेट

नई दिल्ली| सॉउथ कोरिया की टेक दिग्गज कंपनी Samsung स्मार्टफोन मार्केट में धमाल मचाने के लिए साल फरवरी 2022 में अपनी गैलेक्सी एस22 सीरीज़ लॉन्च करेगी। अपने सक्सेसर की तरह, एस22 सीरीज़ में तीन नए फ्लैगशिप डिवाइस शामिल होंगे – Galaxy S22 Ultra, S22 Plus और S 22। कंपनी अपने प्रीमियम फोन के दो वेरिएंट विकसित करने के लिए जानी जाती है – एक अमेरिकी बाजार के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ, और दूसरा भारत सहित ग्लोबल मार्केट के लिए अपने इन-हाउस Exynos प्रोसेसर के साथ। लेकिन एक नई रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S22 सीरीज़ के स्नैपड्रैगन वेरिएंट को पिछले सालों की तुलना में अधिक बाजारों में लॉन्च करने की योजना बना सकता है।

Android पुलिस की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग द्वारा एशियाई और अफ्रीकी बाजारों में अपनी S22 सीरीज़ के स्नैपड्रैगन वर्जन को जारी करने की उम्मीद है। यह पहले भी Galaxyclub.nl द्वारा रिपोर्ट किया गया था।कहा जाता है कि सैमसंग अभी भी दुनिया के कुछ हिस्सों के लिए अपनी अगली प्रमुख सीरीज़ का Exynos वर्जन विकसित कर रहा है। इसका मतलब यह है कि UK, यूरोप और दुनिया के बाकी हिस्सों में Galaxy S22 सीरीज़ अपकमिंग Exynos चिपसेट से लैस होगी, जबकि US, एशियाई और अफ्रीकी बाजारों में स्नैपड्रैगन वर्जन मिलने की संभावना है।

इससे पहले यूट्यूब चैनल फ्रंट पेज टेक के टिपस्टर जॉन प्रॉसेर ने ट्विटर पर टॉप-ऑफ-द-लाइन Samsung Galaxy S 22 अल्ट्रा की इमेज के साथ यूट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जो स्मार्टफोन के डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस के बारें में भी बताता है। जॉन प्रोसर द्वारा पोस्ट की गई इमेज के अनुसार, डिवाइस एस-पेन के लिए एक स्लॉट और एक चौगुनी रियर कैमरा सेटअप पैक कर सकता है जिसमें एक 108MP मुख्य सेंसर, एक 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा, एक 10MP 3X टेलीफोटो शूटर, 10X टेलीफोटो लेंस और एक 10MP शामिल हो सकता है। ।

Related Articles

Back to top button