घर में घुसकर जेवर व मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में 20 अक्टूबर को रात में सोते समय घर में घुसकर जेवर और मोबाइल चुराने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मकान मालिक नसीम परविन ने चोरी की घटना को पुलिस से बताते हुए कहा था कि परिवार के अन्य सदस्य अलग – अलग कमरों में सोये थे। इसी दौरान रात्रि करीब दो बजे नसीम की ननद आसिया बेगम ने अपने भाई उस्मान का नाम लेते हुए चिल्लाई कि घर के रूम में कोई चोर घुस गया है। जिस पर आवाज सुनकर अपने नसीम पति उस्मान के साथ उठकर रूम से जैसे ही बाहर निकली तो दो अज्ञात घर के रूम से निकल कर भाग गए।
रूम में जाकर देखने पर कमरे का सामान अस्त व्यस्त था। जेवर व कपड़े रखने की आलमारी खुली हुआ था, अलमारी में रखी सोने का टाप्स, लाकेट, नकदी रकम तथा एक नग मोबाइल चोरी हो गया था। नसीम परविन की शिकायत पर टिकरापारा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी थी। आरोपित की हुलिया की जानकारी लेने के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर आरोपित की पतासाजी के लिए साइबर सेल व टिकरापारा के पुलिस को जांच की जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को आरोपी मोनू उर्फ जीशान अली एवं बाबू उर्फ बग्गी उर्फ फारुख को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से चोरी की एक जोड़ी सोने का टाप्स एवं एक मोबाइल बरामद कर अपराध दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।





