ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

धरमलाल कौशिक ने कहा सिलगेर के पीड़ितों को एक-एक करोड़ मुआवजा दे राज्य सरकार

रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बस्तर संभाग के सिलगेर में पुलिस की गोली से मरने वाले आदिवासियों के स्वजन को एक-एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में किसानों के स्वजन को 50-50 लाख दे सकते हैं तो यहां भी देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के सामान राज्य के कर्मचारियों को भी 31 फीसद महंगाई भत्ता (डीए) देने और किसानों को 2800 रुपये प्रति क्वविंटल के हिसाब से धान का भुगतान करने की भी मांग की है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में शनिवार को धरमलाल कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने बेरोजगारों को भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह पूरा नहीं हुआ है। राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना भी पूरी तरह बंद है। 11 लाख लोगों को आवास का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कौशिक ने आरोप लगाया कि रोहिग्या मुस्लमानों के मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस शासन में मतांतरण के मामले बढ़े हैं। भूपेश सरकार ने बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया है। उन्होंने सवाल किया कि किसानों की सरकार होने का दावा करने वाली भूपेश्ा सरकार बताए 500 किसानों ने आत्महत्या क्यों की। उन्होंने कहा कि महिला हिंसा, आपराधिक घटनाएं बढ़ी है। चाकूबाजी तो आम हो गई है। भूपेश सरकार बनने के बाद से 13 हजार से अधिक लेाग आत्महत्या कर चुके हैं।

कांग्रेस के पूर्व विधायक ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस के पूर्व विधायक आरके राय ने भाजपा का दामन थाम लिया है। वह दुर्ग जिले के गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जकांछ की सदस्यता ले ली थी। राय के साथ ही एक और पूर्व विधायक डा. बालमुकुंद देवांगन ने भी श्ानिवार को भाजपा में प्रवेश्ा किया। डा. देवांगन भाजपा में रहते हुए दुर्ग ग्रामीण से विधायक चुने गए थे। बाद में उन्होंने भी जकांछ में चले गए थे। दोनों नेताओं को भाजपा की प्रदेश्ा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Related Articles

Back to top button