ब्रेकिंग
कोरबा के बांगो बांध ने तोड़ा 3 साल का रिकॉर्ड: 83% से अधिक भरा जलाशय, जल्द खुल सकते हैं गेट जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में कायराना आतंकी हमला! छत्तीसगढ़ के दो युवाओं ने तोड़ा दम, सीएम साय ने दी श्... कांकेर में कलयुगी बेटे ने मां को लट्ठ से मार उतारा था मौत के घाट: शव को फांसी पर लटकाया, अदालत ने दी... एमपी सरकार ने किसानों के हित में लिए 2 बड़े फैसले, खाद वितरण में 'हाइब्रिड मोड' लागू व मूंग-उड़द खरी... एमपी में मूंग-उड़द की सरकारी खरीद की अंतिम तिथि बढ़ी! 10 अगस्त तक स्लॉट बुकिंग, खाद वितरण का बदला नि... इंदौर में श्री मानभद्र भक्ति महोत्सव की धूम: आचार्य कुमुदनंद और विप्रणत सागर का मिला सान्निध्य, 10 ह... मंदसौर में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर पुलिस का बड़ा छापा! 3 क्विंटल केमिकल जब्त; जानें नीमच CBN ... जबलपुर में सिस्टम शर्मसार: सड़क न होने से 11 साल की बच्ची का शव हाथ ठेले पर ले जाने को मजबूर हुए परि... छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की...
खेल

केन विलियमसन के पास है एक ऐसा मौका, जो अब तक किसी कप्तान के नसीब में नहीं आया

नई दिल्ली। ICC ODI World Cup 2019 का फाइनल अगर किसी को अच्छी तरह से जीवनभर याद रहेगा तो वो है न्यूजीलैंड की टीम और टीम के कप्तान केन विलियमसन को। उस फाइनल मैच में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम बिना हारे भी खिताब हार गई थी, क्योंकि पहले 50-50 ओवर का मैच टाई हुआ था और फिर सुपर ओवर भी टाई रहा था, लेकिन इंग्लैंड को ज्यादा चौके और छक्के मारने के कारण विजेता घोषित कर दिया गया था। हालांकि, अब साल 2021 का समापन होने से पहले न्यूजीलैंड की टीम और टीम के कप्तान केन विलियमसन के पास एक अद्भुत विश्व रिकार्ड बनाने का मौका है।

दरअसल, T20 World Cup 2021 के फाइनल में आज यानी 14 नवंबर की रात को न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया के बीच दुबई के मैदान पर भिड़ंत होने वाली है। अगर केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम आस्ट्रेलिया को हरा देती है तो फिर केन विलियमसन के पास कप्तान के तौर पर एक इतिहास रचने का मौका हो, जो किसी भी कप्तान के नसीब में नहीं आया। जी हां, अगर कीवी टीम टी20 विश्व कप का फाइनल मैच जीत जाती है तो फिर न्यूजीलैंड की टीम और टीम के कप्तान केन विलियमसन दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने एक साल में दो आइसीसी खिताबी जीते हैं। खिताब जीतने पर टीम के नाम भी ये रिकार्ड दर्ज हो जाएगा।

गौरतलब है कि जून में केन विलियमसन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड की टीम ने आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अपने नाम की थी और अब नवंबर में वे आइसीसी टी20 विश्व कप जीत जाते हैं तो वे एक साल में दो आइसीसी टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान बन जाएंगे। अभी तक किसी भी कप्तान या टीम के पास मौका नहीं आया है, जिसे एक साल में दो आइसीसी टूर्नामेंट जीतने का मौका मिला हो, क्योंकि 2021 में पहली बार ऐसा है, जब दो आइसीसी टूर्नामेंट खेले गए हैं। हालांकि, 2023 में फिर से ये मौका मिलेगा, क्योंकि उस साल वनडे विश्व कप के अलावा आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button