ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
देश

प्रसिद्ध इतिहासकार और पद्म विभूषण से सम्मानित बाबासाहेब पुरंदरे का निधन; पीएम मोदी ने जताया शोक

पुणे। प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का पुणे के दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में आज सुबह 5 बजे निधन हो गया। वह 99 वर्ष के थे। पुरंदरे निमोनिया से ग्रसित थे और बीते शनिवार से अस्‍पताल में भर्ती थे। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्‍हें वेंटीलेटर पर रखा गया था। लेकिन इसके बाद उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं दिखा और हालत लगातार बिगड़ती ही चली गई। बाबा पुरंदरे के निधन पर देशभर में उनके चाहने वालों ने शोक व्यक्त किया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बाबासाहेब के अंतिम संस्कार की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पद्म विभूषण से सम्मानित

बलवंत मोरेश्वर पुरंदरे में जन्मे, बाबासाहेब ने छत्रपति शिवाजी पर कई किताबें लिखीं और अपना जीवन इतिहास और शोध के लिए समर्पित कर दिया। उन्हें 2019 में भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण और 2015 में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने नाटक ‘जांता राजा’ लिखा और निर्देशित किया, जिसे 200 से अधिक कलाकारों ने प्रस्तुत किया है। इस नाटक का पांच भाषाओं में अनुवाद किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ट्वीट करते हुए कहा- इस दर्द को वह शब्‍दों में व्‍यक्‍त नहीं कर सकते। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बाबासाहेब अपने व्यापक कार्यों के कारण हमारे बीच हमेशा जीवित रहेंगे। उनके निधन से इतिहास और संस्कृति की दुनिया में एक बड़ा शून्य हो गया है। उनकी किताबों के आने वाली पीढ़ियां छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ेंगी। उनके कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा।

jagran

Related Articles

Back to top button