ब्रेकिंग
Deoghar Trikut Pahar: रोपवे हादसे के बाद त्रिकूट पहाड़ पर सन्नाटा; स्थानीय व्यापारियों की आजीविका पर... Ludhiana Food Safety Raid: सब्जी मंडी में पनीर और फलों की सघन जांच; 18 किलो संदिग्ध पनीर नष्ट, मिलाव... Ludhiana School News: सरकारी आदेशों की उड़ी धज्जियां; चुनाव की छुट्टी के बावजूद खुले रहे कई निजी स्कू... Supreme Court Decision on SIR: मतदाता सूची की शुद्धता पर सुप्रीम कोर्ट की मुहर; तरुण चुघ बोले- अब के... Punjab Municipal Elections: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; गुरदासपुर, कादियां और दीनानगर चुनाव... Punjab Sewa Kendra Strike: मोहाली में ठप हुआ कामकाज; कर्मचारियों की चेतावनी- मांगें न मानी तो पूरे र... Ludhiana Theft News: सूने मकान का फायदा उठाकर चोरों ने किया हाथ साफ; नकदी और कीमती सामान लेकर हुए फर... Gurdaspur Fire News: हार्डवेयर दुकान में लगी भीषण आग; 30 लाख का सामान जलकर राख, बिजली विभाग पर लापरव... SGPC vs Punjab Govt: 328 पवित्र स्वरूप मामले में घमासान; धामी ने SIT पर लगाए गंभीर आरोप, दखलंदाजी पर... Ludhiana Crime News: नशा मुक्ति केंद्र के नाम पर चल रहा था बड़ा फर्जीवाड़ा; पुलिस ने अवैध सेंटर का किय...
खेल

Share Market की धमाकेदार शुरुआत, Sensex-Nifty ऑल टाइम हाई पर

नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज रिकॉर्ड शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज नए शिखर 52,566.76 पर पहुंच गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। सुबह 09:16 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 213.45 अंकों की तेजी के साथ 52,513.92 और निफ्टी 73.25 अंक बढ़कर 15,811.00 के स्तर पर खुला। यह सेंसेक्स-निफ्टी का उच्चतम स्तर है। गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 358.83 अंकों की तेजी के साथ 52300.47 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 102.40 अंक की बढ़त के साथ 15737.75 के स्तर पर बंद हुआ था।

आज शुरुआती कारोबार के दौरान प्रमुख शेयरों में पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस, एचडीएफसी, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, एचसीएल टेक, मारुति के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही। शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक बुधवार को शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 846.37 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Related Articles

Back to top button