ब्रेकिंग
Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'...
देश

कवि सम्मेलन में रात भर लगे ठहाके

 बिलासपुर। लोरमी में स्व. पप्पू यादव की स्मृति में आयोजित कवि सम्मेलन में देर रात कवियों ने प्रस्तुति देकर समां बांधा। लोगों ने रात भर ठहाके लगाए। इस अवसर पर समाजिक कार्य करने वाले संस्थानों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मजीत सिंह, लेखनी चंद्राकर, पूर्व विधायक तोखन साहू, जिप उपाध्यक्ष संजीत बनर्जी, जिपं सदस्य शीलू साहू, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागरसिंह बैस, कांग्रेस के प्रदेश सचिव हेमेंद्र गिरी गोस्वामी, नप अध्यक्ष अंकिता शुक्ला, जनपद अध्यक्ष मीना पाटले, मायारानी सिंह, जनपद उपाध्यक्ष खुशबू आदित्य वैष्णव, पूर्व जनपद अध्यक्ष वर्षासिंह, राकेश छाबड़ा, दिनेश साहू उपिस्थत रहे। नगर के प्रशांत शर्मा, नरेंद्र खत्री, विश्वास दुबे, आकाश केशरवानी, गेंदेश डड़सेना द्वारा हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें सुप्रसिद्ध कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे रायपुर के साथ हास्य कवि सुरेश अलबेला जयपुर राजस्थान, श्रृंगार रस कवि संगीता सरल भोपाल, गीतकार अमन अक्षर इंदौर, वीररस कवि देवेंद्र परिहार, एवं संस्कार साहू ने कविता प्रस्तुत किए।
आयोजन प्रमुख शर्मा ने कहा कि कोविड के कारण सभी आयोजन रद्द थे और ऐसे हास्य कवि सम्मेलन के आयोजन के पीछे आयोजन समिति का उद्देश्य है कि तनाव भरी जिंदगी में लोग कुछ तो हंसी के ठहाके लगाए। विधायक सिंह ने कहा कि नगर में हो रहे कवि सम्मेलन के आयोजन को सराहा। उन्होंने कहा राष्ट्रपति द्वारा पद्मश्री से सम्मानति कवि सुरेेंद्र दुबे प्रदेश के गौरव है। उन्होंने इसके बाद समाज सेवी संस्थानों का सम्मान किया जो नि:स्वार्थ सेवा कार्य करते हैं। उन्होंने उनके सामाजिक सेवा कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्षा लेखनी चंद्राकर ने कहा कि लोरमी नगर के मानस मंच में हो रहे हास्य कवि सम्मेलन कार्यक्रम काफी सरहानीय है।
कार्यक्रम में एसपी डी आर आंचला, एएसपी अनिल सोनी, एसडीएम मेनका प्रधान, नपा सीएमओ सवीना अनंत, बीएमओ डा. जीएस दाउ, डीएस राजपूत, जेई बीबी जायसवाल, थाना प्रभारी राजकुमार साहू, चिल्फी प्रभारी सुशील बंछोर, जागेश्वरी वर्मा, रवि शुक्ला, रवि शर्मा, अविष यादव, अशोक तिवारी, राकेश दुबे, नीतेश पाठक, अशोक साहू, संजय सिंह अन्य उपस्थित रहे।

समाजिक संस्थानों का किया गया सम्मान
कवि सम्मेलन में कोविड काल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्य करने ,उत्कृष्ट कार्य करने वाले समितियों को समिति द्वारा मंच के माध्यम से सम्मान किया गया। जिसमें सेवा सम्मान प्रयास अ स्माल स्टेप संस्था मुंगेली, मुक्तिधाम स्वच्छता समिति विकास मंच लोरमी, पढ़ाई तुहंर द्वार कोर कमेटी, मुकेश मोदी एंड ग्रुप, राजपूत युवा मंच, नगर पंचायत परिवार लोरमी स्वास्थ विभाग, मुंगेली पुलिस विभाग का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button