ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीसरी बार परखी तैयारी, सुल्तानपुर में कल पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सुल्तानपुर में दिन में करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से सुल्तानपुर आकर तैयारियों का जायजा लिया। पीएम नरेन्द्र मोदी से जुड़े इस आयोजन की तैयारी का जायजा लेने सीएम योगी आदित्यनाथ तीसरी बार सोमवार को सुल्तानपुर पहुंचे थे।

लखनऊ को पूर्वी उत्तर प्रदेश से जोडऩे वाले करीब 341 किलोमीटर लम्बा एक्सप्रेस-वे 36 महीनों में बनकर तैयार हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ को पूर्वी क्षेत्र से जोडऩे के लिए इस एक्सप्रेस-वे की एक बड़ी भूमिका होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि मंगलवार को दिन में करीब एक बजे उद्घाटन का कार्यक्रम शुरू होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में एयर फोर्स के लड़ाकू विमान करीब आधा घंटा तक करतब भी दिखाएंगे। इस एक्सप्रेस से लखनऊ से गाजीपुर के करीब छह घंटे का सफर अब साढ़े घंटा में पूरा होगा

लखनऊ से पूर्वी उत्तर प्रदेश की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। एक्सप्रेस वे कुल 341 किलोमीटर का है। इसकी डिजाइन स्पीड 120 किलोमीटर प्रतिघंटा है लेकिन इसकी निर्धारित स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले ने पुन: दूसरी बार सुल्तानपुर में तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले उन्होंने 12 तारीख को समीक्षा की थी। कल सुल्तानपुर में बड़ी जनसभा आयोजित की गई है और इस जनसभा के बाद 45 मिनट एयर शो आयोजित किया गया है।

Related Articles

Back to top button