ब्रेकिंग
भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, फाइनल रिहर्सल में गूंजी जवानों की क... शिवपुरी के कॉलेज में घुसा 6 फीट लंबा जहरीला कोबरा: पकड़ते ही मुंह से उगला चंदन गोहेरा, सर्प मित्र ने... उज्जैन-आलोट सांसद अनिल फिरोजिया ने अमित शाह पर लिखी किताब, 'नए भारत के चाणक्य' नाम से गरमाई सियासत मंडला में राशन वितरण का अनाज बर्बाद: कीट नियंत्रण फेल होने से गोदाम में कीड़े लगे, स्टेट सिविल कॉरपो... जबलपुर में देशभक्ति का अनूठा जुनून: उफनती नर्मदा नदी में एक हाथ में तिरंगा थामकर 7 किमी तैरे तैराक, ... मध्य प्रदेश के धार का प्रसिद्ध 'बाग प्रिंट' पहुंचा राष्ट्रपति भवन, 'एट होम' समारोह की बढ़ाएगा शोभा बालाघाट के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी और मलेरिया का कहर: डेढ़ माह में मासूमों की मौत, स्कूल ... जब क्लास में 'गुरुजी' बने गुना कलेक्टर: किशोर कन्याल ने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों को पढ़ाया पाठ, सिखाया '... इंदौर: नगर निगम ARO जितेंद्र पांडे के ठिकानों पर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 31 साल की नौकरी में बना... एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज...
देश

भाजपा आरटीआइ छत्‍तीसगढ़ मीडिया प्रभारी की गाड़ी रोककर गोबर फेंका, पुलिस में की शिकायत

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ प्रदेश भाजपा सूचना के अधिकार प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी जयराम दुबे की कार पर अज्ञात तत्वों ने गोबर फेंका और उन्‍हें धमकी देते हुए गाली-गलौच भी की। मंगलवार को भाजपा के जयराम दुबे ने मामले की शिकायत ने सरस्वती नगर थाने में की है। इसके साथ ही जांच की मांग की गई है।

प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डाक्टर विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि भाजपा आरटीआइ के मीडिया प्रभारी दुबे 15 नवंबर दोपहर गुढ़ियारी स्थित अपने निवास से कोटा की तरफ जा रहे थे। इस बीच मुक्तिधाम के पास कुछ युवकों ने उनकी कार पर गोबर फेंककर हमला किया।
जब दुबे कार से उतरे तो युवक उनसे गली-गलौच करने लगे। साथ ही ज्यादा होशियार बनने की बात कहते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे। इतना ही नहीं अज्ञात युवक हाथापाई पर उतारू हो गए। प्रदेश आरटीआइ प्रकोष्ठ मीडिया प्रभारी दुबे ने कहा कि राज्य सरकार में हुए भष्टाचार, गोबर खरीदी जैसे मुद्दे को लगातार उठाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया में भी अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर ही अज्ञात युवकों ने हमला किया है।
पुलिस इसकी जांच कर दोषियों पर जल्द कार्रवाई करें। गोबर फेंक कर हमला करने व धमकाने के प्रयास के मामले में थाना सरस्वती नगर में थाना प्रभारी से अपराध दर्ज कराया गया है। इस दौरान मौके पर प्रदेश संयोजक डॉ विजय शंकर मिश्रा सह संयोजक संजय कोपुलवार, जिला संयोजक मंजुल मयंक श्रीवास्तव, वैभव वैष्णव, विकास अग्रवाल, विकल्प नंदा, अनिलेश खरे, अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा, आलोक शर्मा, मुकेश तिवारी, सुमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button