ब्रेकिंग
Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती Yusuf Imran: गूगल छोड़कर शुरू किया अपना AI बिजनेस, जानें क्यों करोड़ों की सैलरी को दी मात? Dreamcatcher Vastu Tips: घर में ड्रीमकैचर लगाने के फायदे, जानें सही दिशा और वास्तु के नियम Future of Healthcare in India: बदलती जीवनशैली और बढ़ती बीमारियों के बीच हेल्थकेयर का नया स्वरूप Ketan Agarwal Murder Case: मर्डर का मजाक उड़ाना पड़ा महंगा, डेंटिस्ट डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्... YEIDA News: यमुना प्राधिकरण का बड़ा कदम, 3,181 करोड़ के निवेश को मिली मंजूरी; 18,000 से ज्यादा लोगों...
देश

सड़क हादसे में सुशांत सिंह राजपूत के पांच रिश्तेदारों की मौत, ट्रक और सुमो की हुई जबरदस्त टक्कर

बिहार में लखीसराय के सिकन्दरा शेखपुरा के पास आज (मंगलवार) दर्दनाक हादसा हो गया। एक ट्रक और सूमों की बीच जबरदस्त टक्कर में 6 लोगों ने जान गंवा दी। मृतकों में पांच लोग दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के रिश्तेदार हैं। एक्सिडेंट में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए। हादसा पिपरा गांव के पास मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ।

मरने वालों में हरियाणा के एडीजीपी सुशांत के बहनोई, उनके दो भांजे और दो अन्य रिश्तेदार हैं। कार के ड्राइवर का भी हादसे में निधन हो गया। दुर्घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने हलसी पुलिस थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हादसा इतना भयानक था कि दो लोगों के शव गाड़ी में फंस गए थे। सभी मृतक जमुई जिले के रहने वाले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूमों में सवार सभी 10 लोग एक ही परिवार के थे। वे जमुई के सगदाहा भंदवा गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। एक्सिडेंट में लालजीत सिंह, अमित शेखर, रामचंद्र सिंह, देवी सिंह, डेजी देवी और प्रतीम कुमार की मौत हो गई। वहीं घायलों में बालमुकुंद सिंह, दिलखुश सिंह, वाल्मिकी सिंह और प्रशांत सिंह है। हादसे में घायलों को सिकंदने के अस्तपाल में भर्ती कराया गया है। वहीं दो को गंभीर हालात में पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button