ब्रेकिंग
Faridabad DJ Operators Protest: शादियों में डीजे बैन के खिलाफ उतरे डीजे संचालक, महापंचायत में रखी रो... Kurukshetra Road Accident: पिहोवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौलाना आजाद मेड... Panchkula Ravan Effigy Controversy: पंचकूला में दशहरे से पहले रावण के पुतले बनाने को लेकर बड़ा विवाद... Amit Jani Threatened in Sonipat: फिल्म निर्माता अमित जानी पर हमले की कोशिश, वैष्णो देवी से लौटते समय... Rohtak Crime News: रोहतक में चार साल की बच्ची से तीन बार हुआ यौन उत्पीड़न, सगे पिता और मां गिरफ्तार Haryana Agniveer Job Reservation: हरियाणा में पूर्व अग्निवीरों के लिए सरकारी नौकरी का ऐलान, ग्रुप-सी... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीन संदिग्ध शूटर गिरफ्तार, हरियाणा औ... Karnal Sarpanch Suspended: करनाल में वित्तीय अनियमितता और गबन के आरोप में हसनपुर की सरपंच मंजू रानी ... Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्...
देश

पिस्टल और आठ जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने आरोपित को पकड़ा, पहले भी जा चुका है जेल

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाने की पुलिस ने एक पिस्टल व आठ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली की रायपुर के मंदिर हसौद निवासी बिक्की उर्फ विकास चौधरी किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से पिस्टल व कारतूस के साथ खड़ा है। साइबर सेल की जानकारी पर खमतराई थाने की पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से बरामद पिस्टल व कारतूस के बारे में जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसने बताया कि बिहार से खरीद कर लाना बताया। पुलिस के मुताबिक आरोपित चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल की सख्ती के बाद रायपुर पुलिस व साइबर सेल की टीम मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर रही है। राजधानी में नशीली दवाओं की बिक्री, जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए पुलिस सक्रिय है। शहर में लगातार चाकूबाजी की लगातार घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है

हुक्का बार पर कसा पुलिस का शिकंजा

राजधानी रायपुर के हुक्का बार व हुक्का का सामान बेचने वालों पर कार्रवाई कर रही है। रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार चलने से युवा नशे के गिरफ्त में आ रहे हैं। नशे में युवाओं द्वारा अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने पर रोक लगाने को लेकर पुलिस सूचना के आधार पर कार्रवाई कर रही है। एक ओर पुलिस हुक्का बार पर कार्रवाई करती है तो दूसरी ओर संचालक स्थान बदलकर हुक्का बार चलाने लगते हैं।

Related Articles

Back to top button