ब्रेकिंग
Tamil Nadu Politics: विजय को 2029 में PM उम्मीदवार बनाने पर TVK और कांग्रेस में तकरार, मंत्री सेंगोट... Budgam Encounter: बडगाम में सेना का ‘ऑपरेशन अशदार’, सुरक्षाबलों ने मार गिराया 1 आतंकी; AK राइफल बराम... दिल्ली के सभी 39 सब-डिवीजनों में सब-रजिस्ट्रार नियुक्त: पहली बार IT आधारित रैंडमाइजेशन से पोस्टिंग Madhubani Court News: मधुबनी कोर्ट से हथकड़ी छुड़ाकर भागा कैदी, 3 घंटे बाद स्टेडियम रोड से दोबारा गि... Uttarakhand Politics: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद के बीच BJP का चुनावी शंखनाद, 9 सितंबर से नितिन नवीन ... Mumbai News: गोरेगांव में आरे मेट्रो स्टेशन के नीचे लग्जरी बस में लगी भीषण आग, धमाके के बाद मची अफरा... Jadavpur University Row: जादवपुर यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर 'ऋषि अरबिंदो' रखने की मांग, BJP विधायक के ... Digital Arrest Cyber Fraud: सीबीआई का देशभर में 'ऑपरेशन चक्र-VI', 20 राज्यों में 89 ठिकानों पर छापेम... सुपौल के बसबिट्टी कुंवर टोला की अनोखी जन्माष्टमी: विसर्जन के दिन नहीं जलता चूल्हा, चूड़ा-दही पर रहते... बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर गंभीर आरोप: पत्नी अर्चना पांडा ने दर्ज कराई मारपीट की शिका...
देश

कुलगाम में टीआरएफ के कमांडर समेत चार आतंकी ढेर-मुठभेड़ जारी, पुलवामा से लश्कर-ए-तैयबा के दो ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार

श्रीनगर। कश्मीर के कुलगाम जिला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगह मुठभेड़ जारी है। कुलगाम के पूम्बी और गोपालपोरा इलाकों में जारी मुठभेड़ में अब तक सुरक्षाबलों को चार आतंकियों को मार गिराने में सफलता मिली है।

स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षाबलों के सहयोग से संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान एक जगह में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षाबलों ने सबसे पहले आतंकियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। आतंकियों ने इसे अनसुना किया और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी है। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। अभी तक चार आतंकियों को ढेर कर दिया गया है।

कश्मीर के आइजी के विजय कुमार ने बताया कि अभी तक जारी दोनों ओर से जारी मुठभेड़ में चार आतंकियों को मार गिरा दिया गया है। सुरक्षाबल अपने काम पर जुटे हैं। जल्द ही अन्य आतंकियों का भी सफाया कर दिया जाएगा।आइजी ने बताया कि आतंकी संगठन टीआरएफ का कमांडर अफाक सिकंदर भी इस मुठभेड़ में मार गिराया गया है।

इसी बीच पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करने वाले दो ओवरग्राउंड वर्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पहले से तैयार की गई आइईडी भी बरामद हुई हैं।

पुलिस ने बयान करते हुए बताया कि पुलवामा पुलिस ने सेना की 55 राष्ट्रीय राइफल और सीआरपीएफ की 182वीं बटालियन के साथ नाका लगाया था। इसी दौरान उन्हें दो ओवरग्राउंड वर्कर को पकड़ने में सफलता मिली। इनकी पहचान आमिर बशीर पुत्र बशीर अहमद डार निवासी सिरनू पुलवामा और मुखतार अहमद बट पुत्र अब्दुल जाबर बट निवासी मैत्री बुग शौपियां के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button