ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
विदेश

कोविड पाजिटिव होने पर बढ़ जाता है मानसिक बीमारी का खतरा, थकान व अनिद्रा की शिकायतों में भी इजाफा

लंदन। ब्रिटेन में हुए एक नए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पीसीआर जांच में कोविड पाजिटिव पाए जाने के बाद लोगों में मानसिक बीमारी, थकान व अनिद्रा का खतरा बढ़ जाता है। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के शोधकर्ताओं ने देश में फरवरी से दिसंबर 2020 के बीच कोविड संक्रमित हुए 2,26,521 लोगों की सेहत संबंधी रिकार्ड का विश्लेषण किया। जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित यह अध्ययन निष्कर्ष बतात है कि डाक्टरों के पास थकान की समस्या लेकर आने वाले वैसे लोगों की संख्या में छह गुना इजाफा हुआ, जो पालीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) जांच में कोविड पाजिटिव पाए गए थे।

गैर संक्रमित लोगों की तुलना में कोविड पाजिटिव पाए गए लोगों में अनिद्रा की समस्या में तीन गुना इजाफा हुआ। ऐसे लोग भी डाक्टरों के पास पहुंचे, जिन्हें पहले कभी ऐसी शिकायत नहीं रही। पीसीआर जांच में कोविड पाजिटिव पाए जाने पर 83 फीसद लोगों की मानसिक बीमारी की जटिलताओं में इजाफा हुआ। यही नहीं, पीसीआर जांच निगेटिव आने पर भी 71 फीसद लोगों में मानसिक बीमारी का खतरा बढ़ गया। शोधकर्ताओं की दुविधा है कि क्या कोविड-19 सीधे तौर पर मानसिक बीमारी भी पैदा कर रही है। ऐसा संभव हो सकता है, क्योंकि महामारी की वजह से मानसिक तनाव बढ़ा है। यूनिवर्सिटी आफ मैनचेस्टर के डा. मैथियास पियर्स कहते हैं, ‘थकान तो सीधे तौर पर कोविड-19 का परिणाम है और इस बीमारी में अनिद्रा का खतरा भी बढ़ जाता है।’

अन्य अध्ययनों ने भी इसी तरह के परिणाम सामने आए हैं, जो कोरोना से संक्रमित लोगों में मानसिक बीमारी, अनिद्रा के जोखिम का खुलासा करते हैं। शोधकर्ताओं ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि डाक्टर रोगियों पर कोरोना के लंबे समय तक प्रभाव को पहचानें। कोविड -19 संक्रमण के लिए पाजिटिव पाए जाने वाले लोगों का नियमित समय पर चेकअप से लक्षणों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button