ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ 21 को सौपेंगे लाभार्थियों को आवास की चाभी

गोरखपुर। लंबे समय से शहर में अपने आवास का सपना देख रहे करीब 1400 परिवार जल्द ही गृह प्रवेश कर सकेंगे। किराए पर जीवन बिताने वाले इन परिवारों के मुखिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मानबेला में आयोजित कार्यक्रम में आवास की चाभी व कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री 21 नवंबर को शाम पांच बजे गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाइ) शहरी के तहत मानबेला में बनाए गए आवासों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में बुलाए जाएंगे करीब 1400 आवंटी, सभी को मिलेगा कब्जा प्रमाण पत्र

शहर में किराए पर रहने वाले लोगों को छत मुहैया कराने के लिए जीडीए की ओर से 1488 प्रधानमंत्री आवास का निर्माण किया गया है। लाटरी के माध्यम से इन आवासों का आवंटन भी किया जा चुका है। आवासों के भीतर का काम भी पूरा किया जा चुका है और जीडीए के अधिकारियों को लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री की मंजूरी मिलने का इंतजार था। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से लोकार्पण के लिए समय दे दिया गया है। कार्यक्रम तय होते ही प्राधिकरण के अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

जीडीए वीसी ने ल‍िया तैयार‍ियों का जायजा

जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने मौके का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मानबेला में पीएमएवाइ परिसर में ही लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें करीब 1400 आवंटियों को बुलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री यहां कुछ लाभार्थियों को अपने हाथ से आवास की चाभी एवं कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। इसके बाद जीडीए के कर्मचारी सभी आवंटियों को कब्जा प्रमाण पत्र देंगे। यहां रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए निश्शुल्क वाइ-फाइ की व्यवस्था भी जीडीए की ओर से की जा रही है। अभी तक 40 आवंटियों ने पूर्ण भुगतान किया है। अन्य आवंटी किस्त जमा कर रहे हैं

किराए के बोझ से मिलेगी मुक्ति

प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा मिलने का इंतजार आवंटी पिछले करीब डेढ़ वर्ष से कर रहे थे। इस बीच उन्हें मकान का किराया भी वहन करना पड़ रहा था। आवास पर कब्जा मिलने से किराए के बोझ से उन्हें मुक्ति मिल सकेगी।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत बनाए गए आवासों का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 नवंबर को शाम पांच बजे से करेंगे। मानबेला में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी कार्यक्रम में आवंटियों को आवास की चाभी व कब्जा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। – प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष जीडीए।

Related Articles

Back to top button