ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
मनोरंजन

धमकी से परेशान हुए विजय सेतुपति ने नेता के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, एक्टर को लात मारने पर रखा था 1001 का इनाम

नई दिल्ली। साउथ सिनेमा के मशहूर और दिग्गज अभिनेता विजय सेतुपति ने हिंदू समर्थक नेता अर्जुन संपत के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। हाल ही में हिंदू मक्कल काची के नेता अर्जुन संपत ने घोषणा की थी कि जो भी विजय सेतुपति को लात मारेगा उसको 1001 को इनाम दिया जाएगा। जिसके बाद अभिनेता ने नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार विजय सेतुपति ने गुरूवार 18 नवंबर को कोयंबटूर पुलिस को शिकायत दर्ज की है। अर्जुन संपत के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 504 और 506(1) के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि हाल ही में विजय सेतुपति को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पुरस्कार हासिल करने के बाद अभिनेता विवादों में घिर गए थे

विजय सेतुपति पर कुछ लोगों ने थेवर अय्यर का अपमान करने का आरोप लगाया। ऐसे में जब वह राष्ट्रीय पुरस्कार लेकर जैसे ही राज्य के एयरपोर्ट पर पहुंचे तो एक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया था। इसके बाद अर्जुन संपत ने इस बात की घोषणा की कि जो भी व्यक्ति विजय सेतुपति को लात मारेगा उसे 1001 का नकद इनाम मिलेगा। इस बात की जानकारी हिंदू मक्कल काची के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई थी।

हिंदू मक्कल काची ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘अभिनेता विजय सेतुपति को लात मारने के लिए अर्जुन सपंत नकद 1001 का ईनाम देंगे। उन्होंने अय्य थेवर का अपमान किया है। जब तक विजय सेतुपति अपनी गलती की माफी न मांगे लें।’ आपको पता दें कि हाल ही में विजय सेतुपति बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर थे। वह एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार पर थे, तभी उन पर एक शख्स ने हमला करने की कोशिश की।

हालांकि वह अपने सहयोगियों से घिरे थे। इसी वजह से उनपर हमला होने की जगह उनके बॉडीगार्ड पर हुआ। उनके हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। वीडियो में जब अर्जुन सपंत के बॉडीगार्ड उनके जाने के लिए एयरपोर्ट का रास्ता साफ कर रहे थे तभी उन्होंने नशे में धुत एक व्यक्ति को धक्का दिया था। इस बात से वह शख्स इनता नाराज हो गया कि उसने सहायक पर हमला कर दिया।​

विजय सेतुपति के वर्कफ्रेंट की बात करें तो को आखिरी बार वह ‘सुपर डीलक्स’ और ‘एनाबेल राठौर’ में नजर आए थे। वहीं अब वह जल्द ही ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘माइकल’, ‘पुष्पा’ और ‘विक्रम’ में नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति ने अपने करियर में कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग से विजय लोगों का दिल जीत लेते हैं।

Related Articles

Back to top button