ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...
देश

लखनऊ में प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

लखनऊ। कांग्रेस को उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापस लाने के बड़े जतन में जुटीं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को तो उनकी टीम के लोग ही पीछे करने में लगे हैं। लखनऊ में गुरुवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव सहित पार्टी के चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

लखनऊ के हुसैनगंज थाना में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व प्रशासन प्रभारी योगेश दीक्षित और महासचिव शिव पांडेय के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। लखनऊ के हुसैनगंज थाना में इन सभी के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। लखनऊ के प्रशांत कुमार सिंह ने इन सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निजी सचिव संदीप सिंह का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले बीते वर्ष मई में कोरोना संक्रमण काल में अन्य प्रदेश से लोगों को लाने के लिए कांग्रेस की ओर से दी गई एक हजार बसों की सूची में फर्जीवाड़ा होने के बाद संदीप सिंह के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया गया था। प्रियंका के निजी सचिव संदीप सिंह, उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में हजरतगंज कोतवाली में परिवहन अधिकारी आरपी त्रिवेदी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा भारतीय दंड विधान की धारा 420, 467 और 468 के तहत दर्ज किया गया।

लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप था कि कांग्रेस ने प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक ले जाने के लिए दी गई सौ बसों की लिस्ट में शामिल कुछ वाहनों के नंबर दो पहिया, तिपहिया वाहनों तथा कारों के तौर पर दर्ज थे। जिन हजार बसों की सूची सौंपी गयी थी, उनमें 79 पूरी तरह से अनफिट थीं। 279 बसों का फिटनेस और बीमा संबंधी प्रपत्र एक्सपायर हो चुका था। सौ बसें ऐसी हैं, जिनके नम्बर एम्बुलेंस, तिपहिया वाहन, आटो रिक्शा, ट्रक और अन्य वाहनों के नाम पर दर्ज थे। 70 बसों का कोई रिकॉर्ड नहीं था

संदीप सिंह अगस्त 2019 में सोनभद्र में एक चैनल के रिपोर्टर के साथ मारपीट के मामले में भी चर्चा में थे। सोनभद्र नरसंहार के बाद प्रियंका गांधी घोरावन कोतवाली के उम्भा गांव गई थीं। इसी दौरान पत्रकार के प्रियंका से सवाल करने पर संदीप सिंह ने उसके साथ हाथापाई कर दी थी।

प्रियंका गांधी वाड्रा के बुधवार को चित्रकूट में महिला संवाद के दौरान ”उठो द्रौपदी शस्त्र उठा लो” पंक्तियों का प्रयोग करने पर इसके रचनाकार ने आपत्ति जताई है। प्रियंका गांधी के इसका इस्तेमाल अपनी राजनीतिक रैली में करने के बाद इन पंक्तियों को लिखने वाले कवि ने इस पर आपत्ति व्यक्त की है। एटा निवासी कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने कहा है कि उनकी यह कविता एक गंभीर सामाजिक विषय को उठाने को लेकर रची गई थी। इसका राजनीतिक उपयोग इसकी भावनाओं को सीमित करने वाला है। उन्होंने कहा कि यदि प्रियंका गांधी ने उनकी पंक्तियों का राजनीतिक उद्देश्य के लिए उपयोग न किया होता तो बेहतर होता।

Related Articles

Back to top button