ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे के साथ मिलकर की पोते की हत्या, लाठी और... Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी...
देश

कृषि कानून वापस लेने पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा, शुक्रिया तो राहुल गांधी बोले- अन्नदाता ने झुकाया अहंकार का सिर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के एलान के बाद अलग-अलग राजनेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम का  शुक्रिया अदा किया है वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने भी खुशी जताई है। उधर, कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह देश के नाम संबोधन में एलान किया है कि केंद्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस लेगी। इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खुशी जाताई है। उन्होंने ट्वीट किया कि गुरु नानक जयंती के पवित्र अवसर पर हर पंजाबी की मांगों को मानने और तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। साथ ही कहा कि मुझे विश्वास है कि केंद्र सरकार किसानी के विकास के लिए मिलकर काम करती रहेगी।

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुशी जताई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर  लिखा, ‘आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली। तीनों कानून रद्द। 700 से ज़्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन।’ केंद्र सरकार को तीन काले क़ानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई। यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है। ‘

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा,’ प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने तीनों कृषि कानून वापस ले लिया है। ये उत्तरदायी सरकार का उदाहरण है जो किसानों के कल्याण और राष्ट्रीय हित में लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।’

Related Articles

Back to top button