ब्रेकिंग
सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर मनीला रवाना, आसियान शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा दिल्ली में प्रदूषण से आंशिक राहत, वायु गुणवत्ता सूचकांक सुधरकर 'खराब' श्रेणी में पहुंचा बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर
देश

कृषि कानून की वापसी पर बोले केजरीवाल-किसानों की शहादत अमर रहेगी…700 से ज्यादा अन्नदाता हुए शहीद

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तीन कृषि कानून रद्द होने को बड़ी खुशखबरी बताते हुए कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद होने वाले किसानों की शहादत अमर रहेगी। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा के बाद ट्वीट कर कहा कि आज प्रकाश दिवस के दिन कितनी बड़ी खुशखबरी मिली।

PunjabKesari

तीनों कानून रद्द। 700 से ज्यादा किसान शहीद हो गए। उनकी शहादत अमर रहेगी। आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी कि किस तरह इस देश के किसानों ने अपनी जान की बाजी लगाकर किसानी और किसानों को बचाया था। मेरे देश के किसानों को मेरा नमन। बता दें कि पीएम मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि इस महीने के आखिर से शुरू हो रहे संसद के सत्र में इन कानूनों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Related Articles

Back to top button